Ticker

6/recent/ticker-posts

राजस्थान में मूंग, उड़द, सोयाबीन, मूंगफली की सरकारी खरीद नवंबर से




21 Oct 2021 

राजस्थान में समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द, सोयाबीन एवं मूंगफली की खरीद एक नवंबर से शुरू होगी। इसके लिये ऑनलाइन पंजीकरण 20 अक्टूबर से शुरू होगा। राज्य के 868 से अधिक खरीद केन्द्रों पर मूंग, उड़द एवं सोयाबीन की खरीद 1 नवम्बर से और मूंगफली की खरीद 18 नवम्बर से होगी।

सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने बताया मूंग के लिए 357, उड़द के लिए 168, मूंगफली के 257 एवं सोयबीन के लिए 86 खरीद केन्द्र खोले गए हैं।

ऑनलाइन पंजीकरण ई-मित्र और खरीद केन्द्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा। किसान को आधार नम्बर, खसरा गिरदावरी की प्रति एवं बैंक पासबुक की प्रति पंजीयन फार्म के साथ अपलोड करनी होगी। जिस किसान द्वारा बिना गिरदावरी के अपना पंजीयन करवाया जायेगा, उसका पंजीयन समर्थन मूल्य पर खरीद के लिये मान्य नहीं होगा

Reactions

Post a Comment

0 Comments