Ticker

6/recent/ticker-posts

खरगोन कपास मंडी में पहली बार 9001 रुपये क्विंटल बिका सफेद सोना



खरगोन शहर की आनंद नगर कपास मंडी में सोमवार को रिकार्ड कायम हुआ। मंडी में कपास 9001 रुपये क्विंटल बिका। इससे पहले कभी भी खरगोन मंडी में कपास के दाम नौ हजार तक नहीं पहुंचे। मंडी में इस सीजन में लगातार कपास के दाम निरंतर रिकार्ड कायम कर रहे हैं।


पांच दिनों के बाद सोमवार को मंडी खुली। मंडी में 300 वाहन और 50 बैलगाड़ी की आवक रही। मंडी अधिकारियों ने बताया कि मंडी में इंदरपुर निवासी किसान दरबार विश्राम का कपास नौ हजार एक रुपये क्विंटल पर बिका। जिसे कपास व्यापारी मन्नाालाल जायसवाल ने खरीदा। किसान मंडी करीब 25 क्विंटल कपास लेकर पहुंचा था। मंडी में सोमवार को कपास के न्यूनतम दर चार हजार रुपये और माडल 6200 रुपये क्विंटल बिका। किसान विश्राम सिंह ने बताया कि उन्हें कपास के उम्मीद से बेहतर दाम मिले है। व्यापारियों और मंडी अधिकारियों ने बताया कि कपास की गुणवत्ता बेहतर होने से किसान को यह दाम मिले है।

खरगोन कपास मंडी में पिछले पांच वर्ष के दाम


वर्ष न्यूतनम अधिकतम माडल आवक


2020-21 1700 7000 4600 1034490


2019-20 1500 6340 5750 1108495


2018-19 3200 6180 5400 1528763


2017-18 3200 6040 4850 1279553

Reactions

Post a Comment

0 Comments