बाजार विश्लेषण देसी चना - लगातार बढ़ने की उम्मीद
उत्पादक मंडियों में ऊंचे भाव होने से यहां चने की आवक लगातार बढ़ने
की बजाय घटती जा रही है, दूसरी ओर सरकारी खरीद
भी इन भाव में जिन मंडियों में समर्थन मूल्य से नीचे
भाव चल रहे हैं, वहां चल रही है। जिससे लारेंस रोड पर
देसी चना 5750 रुपए प्रति क्विंटल बिक गया तथा
देसी चने के उत्पादन में कमी होने तथा आयात पड़ता
महंगा होने से आगे भी बाजार तेज रहने वाला है। तथा
लोकल व चालानी मांग निकलने पर यह जल्दी 6000
रुपए हो जाएगा।
*काबली चना-मोटे माल में 1000 की और तेजी*
मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल एवं कर्नाटक के अलावा रायसीमा
लाइन में काबुली चने के ऊंचे भाव होने से यहां माल
आना काफी बंद हो गया है तथा इंदौर लाइन से सीधे
अमृतसर, लुधियाना के साथ-साथ हिमाचल के लिए
काबली चने की लोडिंग लगातार चलने से माल की
कमी बन गई है। गत 10 दिनों में 1000 रुपए प्रति
किंटल की काबली चने में तेजी आ गई थी। इन भावों
में मुनाफावसूली बिकवाली जरूर आ गई है, लेकिन
माल की कमी को देखते हुए आगे और तेजी के आसार
दिखाई दे रहे हैं।
मटर- देसी माल अभी उठने नहीं देगा
यूपी, एमपी की मंडियों में देसी मटर के भाव कालिटी के अनुसार
4800/5500 रुपए प्रति क्रिटल के बीच चल रहे हैं।
तथा पिचकी मटर 3500/3600 रुपए बिक रही है।
इन परिस्थितियों में विदेशी मटर की बिक्री 70 प्रतिशत
घट गई है। हम मानते हैं कि चालू विपणन वर्ष के
लिए सरकार द्वारा आयात संबंधित कोई नए अधिनियम
जारी नहीं किए गए हैं, जिस तरह गत वर्ष कोलकाता
बंदरगाह से ही मटर का आयात करना जरूरी था,
दूसरे बंदरगाहों से माल नहीं आना था, इन इन सबके
बावजूद देसी मटर का उत्पादन अधिक होने से तेजी
का व्यापार अभी नहीं करना चाहिए।

0 Comments