Ticker

6/recent/ticker-posts

दैनिक अनाज व दाल-दलहन बाजार समीक्षा.. तेजी मंदी रिपोर्ट

 दैनिक अनाज व दाल-दलहन बाजार समीक्षा



तुवर..उत्पादन घटने के बाद रह-रहकर मांग सुधरने से तेज़ी जारी..मसूर..उत्पादन में पोल की खबरों से तेज़ी..


मसूर में भी उत्पादन घटने की आशंका के चलते स्टॉकिस्ट लिवाल आ गये है, जिसके चलते कीमतें 100 रूपए प्रति क्विंटल  तेज सुनी गयी, दाल व मलका में भी कीमतें 200/300 रूपए बढ़ाकर बोलने लगे है। इसके अलावा तुवर की कीमतें भी 50 रूपए तेजी के साथ बोली गयी।


वायदा में हल्की बढ़ोत्तरी के बीच दाल मिलों की हाजिर माँग सीमित रहने के चलते दिल्ली दाल-दलहन बाजार में *चने* की कीमतें स्थिर सुनी गयी। लॉरेंस रोड पर राजस्थानी चने की कीमतें 4725/4750 रूपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रही, जबकि मध्य प्रदेश लाईन के माल का व्यापार 4700/4725 रूपए प्रति क्विंटल पर स्थिर सुना गया।

एनसीडीईएक्स में मार्च माह का अनुबंध 4 रूपए बढ़कर 4622 रूपए एवं अप्रैल अनुबंध में 11 रूपए बढ़कर 4647 रूपए पर बंद हुआ।

दाल मिलों की मांग बढ़ने के चलते दिल्ली दाल-दलहन बाजार में तुवर की कीमतें 50 रूपए की तेजी के साथ बोली गयी। दिल्ली में तुवर लैमन की कीमतें 6800/6850 रूपए प्रति क्विंटल रही, जबकि महाराष्ट्र के माल का व्यापार 7025/7050 रूपए प्रति क्विंटल पर हुआ।

मुंबई में लैमन तुवर नये की कीमतें 6475/6500 रूपए प्रति क्विंटल बोली गयी। 

दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने के चलते दिल्ली दाल-दलहन बाजार में उड़द की कीमतें 50 रूपए की बढ़त के साथ सुनी गयी। दिल्ली में उड़द एफएक्यू की कीमतें 7625/7650 रूपए एवं एसक्यू की कीमतें 8525/8550 रूपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। 

मुंबई में भी उड़द एफएक्यू की कीमतें 7500/7525 रूपए एवं पुराने माल का व्यापार 7400/7425 रूपए प्रति क्विंटल पर बोली गयी।

दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने के चलते दिल्ली दाल-दलहन बाजार में मध्य प्रदेश और कनाडा लाईन की मसूर की कीमतें 25 रूपए तेज होकर क्रमशः 5650/5675 रूपए एवं 5575/5600 रूपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी।

 मसूर के उत्पादन में पोल आने एवं आयात पड़ता महंगा होने से कनाडा की मसूर का व्यापार 100 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ 5600/5625 रूपए तथा देशी मसूर बिल्टी में 5700/5725 रूपए बिक गयी। इसके अलावा छोटी मसूर में भी 100/150 रूपए का इजाफा हो गया। 

दाल व मलका में 200 रूपए की बढ़त पर ऊंपर में 7000/8000 रूपए का व्यापार हो गया, जबकि नीचे वाले माल भी उसी अनुपात में बढ़ाकर बोले गये।

दाल मिलों की हाजिर मांग सुस्त रहने के चलते देश के प्रमुख बाजारों में 

मूंग की कीमतों में मिश्रित रूख देखा गया है। 

मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक बेहतर रहने की संभावना है। इसके अलावा, गुजरात, आंध्र प्रदेश एवं ओडिशा में भी गर्मी वाली मूँग की फसल की तैयारी ठीक बतायी जा रही है।

अनाज बाजार में गेहु की कीमतें उत्तर प्रदेश लाईन में 1880 रूपए एवं राजस्थान लाईन में 1900 रूपए प्रति क्विंटल सुनी गयी


TEAM MP MANDI BHAV

Reactions

Post a Comment

0 Comments