27/02/2021
*रामगंजमंडी 27 फरवरी 2021 धनिया आवक 15000 बोरी। मार्केट 150 से 200 रु मंदा।*
गिला 5200 से 6200 रु बादामी ड्राई 5800 से 6100 रु ईगल 6300 से 6700 रु स्कुटर 6800 से 7300 रु रंगदार 7600 से 9400 रु बेस्ट ग्रीन 10000 से 13600 रु पुराना चालू 5200 से 5500 रु बादामी 5550 से 5750 रु ईगल 5800 से 6000 रु स्कुटर 6100 से 6300 रु।
आवके धनिये की नये व पुराने की मिलाकर आज बढ़कर 15000 बोरी के आसपास बनी रही। नया धनिया 13000 बोरी व पुराना 2000 से 2500 बोरी के लगभग रहा। बाजार शुरुआत से 150 से 200 रु की मंदी के साथ खुले थे कुछ मालो में तो 250 से 300 रु तक भी मन्दे दिखाई दिए आज पुराने मालो में भी आवके बड़ी हुई दिखाई दी वही बाजार पुराने मालो में 200 से 250 रु मन्दे रहे। जैसा कि पिछले दो हफ़्तों से धनिये में अच्छी तेजी का दौर बना हुआ था व हर दिन कभी 100 तो कभी 50 या उससे भी अधिक की तेजी बाजारों में लगातार बनी हुई थी व बाजार पुराने मालो में 600 से 800 रु व नये धनिये में 1000 से 1200 रु तज तेज हो गए थे लगातार घटी हुई आवको में तेजी के बाद आज आवको में बढ़ोतरी देखने को मिली जिसका दबाव बाजारों में दिखाई दिया व आज 200 रु बाजार मन्दे रहे। लेवाली घटे हुए भावो में अच्छी बनी रही लेकिन जैसे कि आज हुई आवको में बढ़ोतरी का क्रम अगर सोमवार से भी कुछ और बढ़कर दिखाई देता है तो निश्चित ही बाजारों में अगले हफ्ते धनिये में मंदी देखने को मिल सकती है बाकी ऑल-ऑवर तो इस वर्ष धनिये के बाजारो में तेजी ही दिखाई देती है। ऑल-ऑवर बाजार आज नए पुराने सभी तरह के मालो में 150 से 200 रु की मंदी के साथ हल्की कमजोरी पर बने रहे।।

0 Comments