Ticker

6/recent/ticker-posts

व्यापारी नाराज, आज सभी तरह की उपज की नीलामी में नहीं लेंगे भाग



व्यापारी नाराज, आज सभी तरह की उपज की नीलामी में नहीं लेंगे भाग

मंदसौर

केंद्र सरकार के निर्णय ने गेहूं व्यापारियों के साथ ही किसानों और मंडी की व्यवस्थाओं को भी प्रभावित किया है। गेहूं के निर्यात पर रोक लगाए जाने से व्यापारी नाराज हैं। इसी नाराजगी को लेकर मंगलवार को व्यापारियों ने मंदसौर मंडी में गेहूं की नीलामी में भाग नहीं लिया। इस कारण जो किसान गेहूं लेकर आए थे उन्हें भारी परेशानियां हुईं, अधिकांश किसान अपना गेहूं वापस घर लेकर चले गए। मंडी के अधिकारी दिनभर किसानों को यहीं समझाते रहे कि व्यापारियों ने नीलामी नहीं करने की पूर्व में ही सूचना दी थी। इस दौरान व्यापारियों ने सांसद सुधीर गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर सरकार के निर्णय पर नाराजगी जताई। मांग की है कि हमारे द्वारा भेजे गए गेहूं से भरे ट्रक कांडला पोर्ट पर फंस गए हैं उन्हें खाली करवाया जाए। महासंघ के आव्हान पर 18 मई को व्यापारी मंडी में सभी उपज की नीलामी में भाग नहीं लेंगे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments