Ticker

6/recent/ticker-posts

उपज लेकर पहुंचे दो सौ किसान, व्यापारियों ने की खरीदी



उपज लेकर पहुंचे दो सौ किसान, व्यापारियों ने की खरीदी

खरगोन  मंगलवार को प्रदेशव्यापी आव्हान पर जिला मुख्यालय पर भी दलहन, तिलहन व्यापारियों ने हड़ताल की। इसकी जानकारी नहीं होने से करीब 200 से अधिक किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच गए। व्यापारियों ने भी उन्हें निराश नहीं किया और हड़ताल के बावजूद खरीदी की, परंतु बुधवार को खरीदी करने से साफ इंकार कर दिया गया।


बाजार में गेहूं और आटे के दामों में हुई वृद्धि रोकने के लिए केंद्र सरकार ने गेहूं निर्यात पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। इससे आमजन को कुछ हद तक गेहूं के बढ़ते दामों से निजात तो मिलेगी लेकिन इस रोक से किसान व व्यापारी नाखुश नजर आ रहे हैं। व्यापारी और किसान दोनों अपना नुकसान गिना रहे हैं। व्यापारियों ने तो इस निर्णय के खिलाफ हड़ताल कर विरोध जताया है।


मंडी व्यापारी राकेश जैन ने बताया कि अचानक हुए इस निर्णय से व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। रुस-यूक्रेन युद्ध के बाद समूचे विश्व में गेहूं की मांग बढ़ी और दाम भी बेहतर मिल रहे हैं। इसी के चलते व्यापारियों ने किसानों से महंगे दामों पर उपज खरीदी और आगे बढ़े दामों पर बेचते, जिससे दोनों को मुनाफा मिल रहा था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। सरकार के निर्णय के बाद दाम अचानक गिरने लगे हैं। इससे किसानों को भी नुकसान होगा।


Reactions

Post a Comment

0 Comments