Ticker

6/recent/ticker-posts

निर्यात पर रोक लगाने से 150 रुपये क्विंटल तक गिरे गेहूं के दाम, मंडी में आवक भी घटी

 


Mp कृषि उपज मंडी में गेहूं के दामों में 150 रुपये प्रति क्विंटल तक की गिरावट आ गई है। गुरूवार को मिर्जापुर स्थित मंडी में नीलामी के दौरान किसानों के चैहरों पर मायूसी छाई रही। किसानों का कहना था कि जो गेहूं उन्होंने एक सप्ताह पहले 2200 रुपये क्विंटल में बेचा था, वही गेहूं आज 2025 रुपये क्विंटल में नीलाम हुआ। इस संबंध में व्यापारियों का कहना था कि केंद्र सरकार द्वारा गेहूं के निर्यात पर रोक लगाने के कारण गेहूं की के दामों में गिरावट आई है। हालांकि इससे अधिक गिरावट आने की संभावना से व्यापारी इंकार कर रहे हैं।


बता दें कि पांच दिन के अवकाश के बाद गुरूवार को कृषि उपज मंडी में नीलामी शुरू हुई। व्यापारियों को उम्मीद थी कि मंडी प्रांगण ट्रैक्टर-ट्रालियों से खचाखच भरा होगा, लेकिन हालात यह थे कि सुबह की नीलामी में सभी जिंसों को मिलाकर करीब 4 हजार बोरों की ही आवक रही जिसके चलते करीब डेढ़ घंटे में नीलामी हो गई थी। हालांकि दोपहर बाद होने वाली नीलामी में शाम तक करीब 3 हजार बोरों की आवक और हो गई थी। व्यापारियों का कहना है कि सीजन के मौके पर इतनी कम आवक पहले कभी नहीं देखी गई। अनाज तिलहन संघ के अध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी का कहना है कि गेहूं के दामों में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। इधर उचित दाम नहीं मिलने से किसान मायूस दिखा। ग्राम रमपुरा के किसान अनिकेत धाकड़ ने बताया कि 10 दिन पहले उन्होंने जो गेहूं 2200 रुपये प्रति क्विंटल में बेचा था, उस गेहूं को गुरूवार को 2025 रुपये क्विंटल में बेचना पड़ा।

Reactions

Post a Comment

0 Comments