PM Kisan Yojna: किसान घर बैठे निपटा लें ये जरूरी काम वरना नहीं मिलेंगे 11वीं किस्त के 2000 रुपये, जानें पूरा प्रोसेस
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत 2000 रुपये की 11वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में सरकार अप्रैल के पहले हफ्ते में ट्रांसफर कर सकती है. लेकिन, पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त (pm kisan yojana 11th installment) उन किसानों के खातें में ही ये पैसे डाले जाएंगे जो ई-केवाईसी (e-kyc) कराएंगे. जो किसान इस शर्त को पूरा नहीं करेंगे, उन्हें पैसे नहीं मिलेंगे.
अब तक 10 किस्तों की राशि किसानों की दी गई है. 10वीं किस्त एक जनवरी 2022 को किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया था. इसमें 10.09 करोड़ से अधिक किसानों को 20,900 करोड़ रुपये उनके बैंक खातों में डाले गए थे
ई-केवाईसी पूरा करना है जरूरी
गौरतलब है कि भारत सरकार ने सभी किसानों के लिए ई-केवाईसी (e-kyc for PM Kisan Samman Nidhi Yojana ) को काफी पहले अनिवार्य कर दिया था. लेकिन फिर इसे टाल दिया गया. अब एक बार फिर इसे जरूरी कर दिया गया है. इस जरूरी काम को घर बैठे अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर की मदद से भी आसानी से पूरा किया जा सकता है.
राशन कार्ड भी हुआ अनिवार्य
सरकार की ओर से किए गए बड़े बदलाव के तहत अब इस योजना के लिए नए पंजीकरण कराने पर राशन कार्ड नंबर (rashan card in pm kisan scheme) देना भी अनिवार्य होगा. इसके अलावा दस्तावेज की पीडीएफ कॉपी बनाकर ऑनलाइन पोर्टल पर भी अपलोड करनी होगी. नया पंजीकरण कराते वक्त अब खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और घोषणापत्र की हार्डकॉपी जमा करने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है
ऐसे पूरी करें ई-केवाईसी
- पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.
- अब किसान कॉर्नर विकल्प पर eKYC लिंक दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक करें.
- इसके बाद यहां मांगा गई जरूरी जानकारियों को दर्ज करें.
- इसके बाद सब्मिट पर क्लिक करते ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
0 Comments