गेहूं : यूक्रेन - रूस युद्ध से तेजी
यूक्रेन रूस युद्ध चलने से अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में गेहूं के ऊंचे भाव काफी तेज हो गए हैं, क्योंकि यूक्रेन विश्व में 29 प्रतिशत गेहूं का निर्यात करता है। यही कारण है कि निर्यातकों की चौतरफा लिवाली चलने से लगातार गेहूं में तेजी का रुख बना हुआ है। दूसरी ओर चौतरफा गेहूं आने में विलंब होगा, लेकिन सर्दी अधिक समय तक बढ़ने से प्रति हैक्टेयर उत्पादकता अधिक रहेगी, जिससे गेहूं का उत्पादन 1150 लाख मैट्रिक टन से कम होने वाला नहीं है। सरकार भी लगातार हर वर्ष कुछ ना कुछ केंद्रीय पूल के लिए अधिक खरीद रही है, जिससे बाजार अभी तेज ही रहने वाला है। तथा वर्तमान भाव में 20/30 रुपए और बढ़ जाएगा।
0 Comments