Ticker

6/recent/ticker-posts

मध्य प्रदेश में दलहन की सरकारी खरीदी जल्द होगी शुरू


मध्य प्रदेश में दलहन की सरकारी खरीदी जल्द होगी शुरू

इंदौर, पांच मार्च




काबुली चने में बीते दिनों के उछाल के बाद शनिवार को 200 से 250 रुपये की गिरावट नजर आई। नए काबुली चने की आवक मंडी में 2000 बोरी रही। नया काबुली 7800 से 8400 रुपये के दाम पर बिका। पुराने काबुली की आवक 1200 बोरी रही। पुराना काबुली बिटकी 4800 से 5300, डंकी 5000 से 7500, मीडियम 7600 से 8100 और बोल्ड काबुली 8200-8550 रुपये बिका। कंटेनर में भी काबुली नरम रहा। काबुली के बाजार स्थिर हो जाएंगे। मध्य प्रदेश सरकार रबी सीजन 2021- 22 के चना, उड़द और मूंग को समर्थन मूल्य पर खरीदने की तैयारियों में जुट गई है। हाल ही में केंद्र सरकार ने आंध्ररप्रदेश में रबी 2021-22 फसलों के लिए एक खरीद अभियान शुरू करने के लिए हरी झंडी दिखा दी है। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से एमएसपी पर खरीद अभियान की योजना शुरू करने के लिए अनुरोध किया है। समर्थन मूल्य योजना के तहत राज्य सरकार एमएसपी पर 1,28,270 मीट्रिक टन चना, 91,475 मीट्रिक टन उड़द और 19632 मीट्रिक टन मूंग की खरीद करेगा।


राज्य सरकार को खरीद की तारीख तय करनी है और यह घोषित खरीद की तारीख से 90 दिनों तक जारी रहेगी। इस साल राज्य में रबी की अच्छी फसल की उम्मीद है। इस वजह से मंडी में फिलहाल दलहन की आवक जैसी होना चाहिए वैसे नहीं है। चने में नीचे दामों पर बिकवाल पीछे हटने के कारण भाव मे तेजी की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को चना कांटा और बढ़कर 5150-5175 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। मसूर के दामों में शुक्रवार को सुधार आने की वजह से शनिवार को आवक का दबाव फिर बढ़ गया जिससे मसूर में पुन: नरमी देखने को मिली है। इंदौर में मसूर घटकर 6400-6425 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।


काबुली चना कंटेनर भाव : (44-46)8850-8900।


दलहन के दाम : चना कांटा 5150-5175 विशाल 4600-5000 नया विशाल 4600-4950 डंकी चना 4200-4500 मसूर 6400- 6425 तुवर महाराष्ट्र सफेद 6350-6500 कर्नाटक नई 6500-6650 निमाड़ी नई तुवर 5400-6300 मूंग बेस्ट 7200-7400 एवरेज 6000-6800 उड़द बेस्ट बोल्ड 7000 मीडियम 5500-6000 हलकी 2500-4500 रुपये।


दालों के दाम : चना दाल 6000-6100 मीडियम 6300-6400 बेस्ट 6500- 6600 मसूर दाल 7900- 8000 बेस्ट 8100-8200 मूंग दाल 8400-8500 बेस्ट 8600-8700 मूंग मोगर 8800-8900 बेस्ट 9000- 9100 तुवर दाल 8200- 8300 मीडियम 8400-8500 बेस्ट 8600-8800 नई दाल 9000-9700 उड़द दाल 7900-8000 बेस्ट 8100- 8200 उड़द मोगर 9000- 9200 बेस्ट 9300-9400 रुपये क्विंटल।

Reactions

Post a Comment

0 Comments