दाल मिलों की कमजोर मांग से दिल्ली में चना के भाव घटे, दैनिक आवक बढ़ी
दाल मिलों की कमजोर मांग के कारण गुरूवार को दिल्ली में चना के भाव 50 से 55 रुपये नरम हो गए। लारेंस रोड़ पर राजस्थानी चना के भाव 5,150 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए, जबकि मध्यप्रदेश लाइन के चना में 5,050 रुपये प्रति क्विंटल की दर से व्यापार हुआ।
दक्षिण भारत के राज्यों के साथ ही महाराष्ट्र में नए चना की कटाई जल्द ही शुरू होने की संभावना है। गुजरात और कर्नाटक में चना की नई फसल अभी तक अच्छी है।
चना दाल और बेसन में मांग सामान्य की तुलना में कमजोर है।
नेफेड और एफसीआई विभिन्न केंद्रों पर अपने स्टॉक से चना की बिकवाली लगातार कर रही है, साथ ही नेफेड के पास हल्की क्वालिटी का चना ही ज्यादा बचा हुआ है।
लारेंस रोड़ पर आज चना की दैनिक आवक 32 मोटरों की हुई, जबकि पिछले कारोबारी दिवस में आवक 20 मोटरों की हुई थी।
नेफेड ने 19 जनवरी, 2021 को राजस्थान में रबी 2020 के चना की बिक्री 4,826 से 4,917 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की। राजस्थान में रबी 2018 के चना की बिक्री 4,600 से 4,621 रुपये और रबी 2020 के चना की बिक्री 4,771-4,775 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की।
हाजिर बाजार में नकदी की किल्लत होने के कारण स्टॉकिस्टों के साथ ही किसानों की चना में बिकवाली देखी जा रही है।
0 Comments