Ticker

6/recent/ticker-posts

दाल मिलों की मांग बढ़ने से दिल्ली में बर्मा उड़द एसक्यू में तेजी



 दाम पर दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से गुरूवार को दिल्ली के नया बाजार में बर्मा उड़द एसक्यू की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।


हालांकि, देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण मांग में कमी आई है, क्योंकि प्रमुख खपत केंद्रों पर लॉकडाउन लगने की वजह से दालों की खपत में कम हो गई है, तथा दालों की खुदरा के साथ ही थोक में मांग कमजोर हुई है।


चेन्नई से मिले मजबूत संकेतों और निकट भविष्य में विदेश से आपूर्ति की उम्मीद नहीं होने के कारण, दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से बर्मा उड़द एसक्यू की कीमतों में 50 रुपये की तेजी आकर भाव 8,300-8,325 रुपये प्रति क्विंटल हो गए, जबकि, उड़द एफएक्यू के दाम 7,800-7,825 रुपये पर स्थिर बने रहे।


केंद्र ने वित्त वर्ष 2020-21 की बची हुई 1.50 लाख टन उड़द क आयात की समयसीमा को बढ़ाकर 15 मई 2021 कर दिया है। पहले इसे अप्रैल 2021 तक बढ़ाया था।


हालांकि, उड़द के आयात में देरी की आशंका है, क्योंकि मद्रास उच्च न्यायालय ने 28 जून, 2021 तक डीजीएफटी द्वारा दलहन के आयात कोटा लाइसेंस के खिलाफ स्टे आर्डर दिया है। हालांकि व्यापारिक सूत्रों के अनुसार एक पखवाड़े के भीतर DGFT आयात लाइसेंस आवंटित कर सकती है।


आज ईद-उल-फितर (रमजान ईद) के कारण नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (एनसीडीईएक्स) बंद है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments