Ticker

6/recent/ticker-posts

दाल दलहन भाव

 *दैनिक अनाज व दाल-दलहन बाजार समीक्षा...*


*चना..दाल मिलों की मांग से मज़बूत...तुवर..जड़ में मन्दा नही..उड़द..मिलों की कमज़ोर माँग से गिरावट का रूख..*


देशी चने में घटी हुई कीमतों पर दाल मिलों की मांग सुधरने से 50/75 रूपए प्रति क्विंटल की मजबूती दर्ज की गयी है। वही उड़द में आयातकों की बिकवाली कमजोर रहने से 50 रूपए घटने की ख़बर है। राजमा चित्रा में भी आयातकों द्वारा हल्के माल की बिकवाली घटाकर किये जाने से 100 रूपए का मंदा आ गया।


दाल मिलों की मांग मजबूत रहने के चलते दिल्ली दाल-दलहन बाजार में *चने* की कीमतें 50/75 रूपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ बोली गयी। लॉरेंस रोड पर राजस्थानी चने की कीमतें बढ़कर 5100/5125 रूपए एवं मध्य प्रदेश लाईन के माल का व्यापार 5050/5075 रूपए प्रति क्विंटल पर हुआ, जबकि कानपुर में चने की कीमतें 5100/5150 रूपए प्रति क्विंटल सुनी गयी। 

दाल मिलों की मांग सीमित रहने के चलते दिल्ली दाल-दलहन बाजार में *तुवर* की कीमतें स्थिर सुनी गयी। लैमन तुवर की कमतें 6700/6725 रूपए एवं महाराष्ट्र लाईन के माल का व्यापार 6975/7000 रूपए प्रति क्विंटल पर हुआ, जबकि कानपुर में तुवर की कीमतें 6675/6700 रूपए प्रति क्विंटल सुनी गयी। *मुंबई बाजार* में तुवर लैमन की कीमतें 6375/6400 रूपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रही।

दाल मिलों की मांग कमजोर रहने के चलते दिल्ली दाल-दलहन बाजार में *उड़द* की कीमतें 50 रूपए प्रति क्विंटल की मंदी के साथ सुनी गयी। *दिल्ली बाजार* में उड़द एफएक्यू की कीमतें 7425/7450 रूपए एवं एसक्यू की कीमतें 8100/8125 रूपए प्रति क्विंटल रह गयी, जबकि *चैन्नई बाजार* में उड़द एफएक्यू की कीमतें 7175/7200 रूपए एवं एसक्यू की कीमतें 7775/7800 रूपए प्रति क्विंटल रह गयी। *मुंबई बाजार* में नये उड़द एफएक्यू की कीमतें 7225/7250 रूपए एवं पुराने माल का व्यापार 7075/7100 रूपए प्रति क्विंटल पर हुआ।

दाल मिलों की मांग सीमित रहने के चलते दिल्ली बाजार में *मसूर* की कीमतें स्थिर सुनी गयी। *दिल्ली बाजार* में कनाडा लाईन की मसूर की कीमतें 5975/6000 रूपए एवं मध्य प्रदेश लाईन की कीमतें 6025/6050 रूपए प्रति क्विंटल बोली गयी। 

ग्राहकी कमजोर रहने एवं हल्के माल बाजार में घटाकर मिलने से दिल्ली बाजार में *राजमा चित्रा* की कीमतें 100 रूपए और घटकर 11200/11600 रूपए रह गयी। 

मुंबई बाजार में *काबली चना* तंजानिया लाईन 4650/4700 रूपए, रसियन माल 5050/5200 रूपए एवं सूडान क्वालिटी का व्यापार 4750/5050 रूपए पर सुना गया।अनाज बाजार में कीमतें स्थिर


सुनी गयी।

Reactions

Post a Comment

0 Comments