Ticker

6/recent/ticker-posts

बैंकों में किसानों को भुगतान के लिए काउंटर बढ़ाए जाएं



बैंकों में किसानों को भुगतान के लिए काउंटर बढ़ाए जाएं

 कालापीपल मंडी। 

विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाधीश शाजापुर के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार रमेशचन्द्र सिसोदिया को सौंपा।


किसान संघ के जिलाध्यक्ष घनश्याम पाटीदार ने बताया कि जिला सहकारी बैंक में शासन द्वारा दी जाने वाली योजनाओं की राशि व गेहूं, चना, सरसो खरीदी की राशि के बैंक खाते में आने से किसानों को भुगतान में परेशानी हो रही है।


बैंक में किसानों की बहुत भीड़ लग रही है। जिससे कोरोना गाइड लाइन का पालन भी नही हो पा रहा है और न ही बैंक किसानों के लिए धूप से बचने के उपाय कर पा रही है। ऐसी बैंकों को सख्त हिदायत दी जाए एवं बैंक के काउंटर बढ़ाए जाएं। जिलाध्यक्ष पाटीदार ने कालापीपल की पीपलवाले बाबा चौराहा स्थिति बैंक आफ इंडिया शाखा में किसानों को हो रही परेशानी से भी अवगत कराया।


जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मीना ने बताया कि वर्तमान में 2020 कि खरीफ फसल की नुकसान की राहत राशि कि दूसरी किस्त शासन द्वारा डाली गई है, जिससे बहुत से किसान किस्तों से वंचित रह गए हैं। उन किसानों की राहत राशि तुरंत उनके खाते में डाली जाए। तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह राजपूत ने बताया कि वर्ष 2019 में खरीफ फसल का बीमा क्लेम जिन किसानों को नहीं मिला है उनके बीमा क्लेम की राशि तुरंत डाली जाए। साथ ही मार्केटिंग सोसायटी द्वारा


प्रतिवर्ष बीज के लिये सोयाबीन


और गेहूं पर अनुदान दिया जाता है जो कृषि विभाग द्वारा किसानों के खातों में नहीं डाला जा रहा है उस अनुदान को किसानों को दिलवाया जाए।


किसानों ने मांग की है कि समर्थन मूल्य पर गेहूं तुलाई शासन द्वारा कि


जा रही है जिसमें 50 प्रश राशि सोसायटी के कर्ज खाते में काटी जा रही है, उसे नही काटा जाए। किसानों ने समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है ।

Reactions

Post a Comment

0 Comments