Ticker

6/recent/ticker-posts

कृषि उत्पादों की बढ़ती वैश्विक मांग : भारत के निर्यात में हो रहा इजाफा

 कृषि उत्पादों की बढ़ती वैश्विक मांग : भारत के निर्यात में हो रहा इजाफा




भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ खेती के लिए कोरोना की आपदा अब अवसर में बदल रही है।जिसके तहत इस अवधि में कृषि उत्पादन में इजाफा होने के साथ साथ विदेश व्यापार में भी कृषि उतपादों की हिस्सेदारी बढी है।इससे किसानों को उनकी फसलों का बेहतर दाम मिलने की उम्मीद जगी है।इस समय वैश्विक बाजार में चावल,चीनी,गेहूं व मक्का सहित तमाम कृषि उत्पादों के दाम में बेतहाशा बढोतरी हुई है।इससे भारत के निर्यात में भी इजाफा हो रहा है।' दरअसल इस समय वैश्विक बाजार में गेहूं का भाव बढ रहा है।वहीं इस समय भारत में गेहूं के उत्पादन में बढोतरी हो रही है।इससे गेहूं निर्यात की संभावना बढी है।भारत चावल का पारंपरिक निर्यातक है बहरहाल छह वर्ष बाद वैश्विक बाजार में भारत गेहूं का सप्लायर भी बन रहा है।अभी भारत में गेहूं का सरप्लस स्टॉक है।जिसे वैश्विक बाजार में खपाने का सुनहरा मौका मौजूद है।चूंकि चालू वित्त वर्ष के प्रथम नौक माह अप्रैल से दिसम्बर के तहत गेहूं के निर्यात मूल्य में पिछले वर्ष की तुलना में 456 प्रतिशत की बढोतरी हुई है।वहीं गैर बासमती चावल के निर्यात के मूल्य में भी लगभग 123 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।जिसका मुख्य कारण वैश्विक बाजार में अनाजों के दाम में आई जोरदार तेजी है।जिसके तहत वैश्विक बाजार में जून 2020 के बाद गेहूं के भाव में 48 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है।वहीं मक्के का भाव अप्रैल 2020 के बाद 91 प्रतिशत से अधिक उछला है।वैश्विक बाजार में मोटे चावल का भाव 110 प्रतिशत से अधिक उछला है।वहीं वैश्विक बाजार में गेहूं का भाव लगभग सात वर्ष की ऊंचाई पर चला गया हे और मक्का का दाम भी लगभग आठ वर्ष के ऊंचे स्तर पर है।जिसको लेकर बासमती डेवलपमेंट एक्सपोर्ट फाउंडेशन (बीईडीएफ) के पूर्व निदेशक ए.के.गुप्ता ने कहा कि खाद्य पदार्थ़ों की वैश्विक मांग कोरोना काल में भी बनी हुई थी बहरहाल कुछ देश खाद्य पदार्थ़ों की सप्लाई करने की स्थिति में नहीं थे।इससे भारत को खाद्य पदार्थ़ों की वैश्विक स्तर पर सप्लाई करने का सुनहरा मौका मिला है।जिसको लेकर केद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के तहत भारत ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 के प्रथम नौ महीनों में 22,856 करोड़ मूल्य का गैर बासमती चावल का निर्यात किया है जो कि पिछले वर्ष की तुलना में रुपए के मूल्य में 122.61 प्रतिशत अधिक है।वहीं बासमती चावल का निर्यात चालू वित्त वर्ष में अपैल से दिसम्बर के तहत लगभग 22,038 करोड़ रुपए मूल्य का हुआ है जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में रुपए के मूल्य में 5.31 प्रतिशत अधिक है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments