दाल मिलों की हाजिर मांग घटने से बुधवार को प्रमुख बाजारों में आयातित के साथ ही देसी अरहर की कीमतों में क्वालिटीनुसार 50 से 200 रुपये प्रति क्विंटल का मंदा आया।
अरहर दाल में थोक एवं खुदरा में मांग कमजोर ही है, अरहर की क्रेसिंग के लिए मिलों को डिस्पैरिटी का सामना करना पड़ रहा है।
मार्च क्लोजिंग का असर पर अरहर के व्यापार पर पड़ रहा है।
मुंबई में लेमन अरहर के साथ ही अरुषा अरहर की कीमतों में स्थानीय मिलों की मांग कमजोर होने से 100 से 150 रुपये का मंदा आकर भाव क्रमश: 6,400 रुपये एवं 5,950 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
बाजार सूत्रों के अनुसार, अरहर में नीचे भाव में मांग का समर्थन मिलने की उम्मीद है, क्योंकि अरहर की प्रति हैक्टेयर उत्पादकता में कमी आने का अनुमान है जबकि आयातित के साथ ही सरकार के पास पुरानी खरीदी हुई अरहर का बकाया स्टॉक भी अब कम बचा हुआ है
Team mp mandi bhav

0 Comments