दाल मिलों की हाजिर मांग सीमित बनी रहने से बुधवार को राजस्थान की मंडियों में मूंग की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भी मिलाजुला रुख बना रहा।
उधर, दाल मिलों हाजिर मांग बढ़ने से जलगांव, वेरावल और ललितपुर के बाजार में मूंग की कीमतों में 50-100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आई।
मूंग दाल में थोक के साथ ही खुदरा में ग्राहकी सामान्य की तुलना में कमजोर बनी रही।
मध्य प्रदेश में मार्च के अंत और अप्रैल के शुरू में नई ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक शुरू होने की संभावना है।
इसके अलावा, गुजरात में गर्मियों की फसल मई के आरंभ में आएगी। निकट भविष्य में आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी नई फसल की आवक बनेगी।
मध्य प्रदेश और राजस्थान में किसान के पास अभी भी खरीफ की मूंग का स्टॉक बचा हुआ है।
मूंग की आवक और गोदामों में भंडार, मौजूदा जरुरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।

0 Comments