Ticker

6/recent/ticker-posts

गेहूं अब बाजार मजबूत रहने के आसा



गेहूं का उत्पादन सरकारी अनुमान के मुताबिक 1107 मिलियन टन आ रहा है, लेकिन वर्तमान बढ़ते तापमान को देखकर उत्पादकता में कमी की आशंका बनने लगी है। फिलहाल 28 फरवरी से पहले का तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे रहता था, जो गेहूं की उत्पादकता बढ़ाने में सहायक होता है। वह इस बार 30 डिग्री सेंटीग्रेड को पार कर गया है, जिससे गेहूं जल्दी पकने के अनुमान है, जिससे उत्पादन पूर्व अनुमान से कही कमजोर रह सकता है।

जानकारों के अनुसार, गेहूं की कीमतें दिल्ली में जब भी 1875 रूपए के आसपास नीचे में बनेंगी, उत्पादक मंडियों से पड़ते समाप्त हो जायेंगे, इस स्थिति में बाज़ार 1950 रूपए तक पहुंचने की तैयारी में फिर आने लगा है।


बाजरा...अब जोख़िम नही..


मक्की के बाद अब बाज़रे की कीमतें धीरे-धीरे बढ़ने लगी है।

गौरतलब रहे कि बाजरे की निकट भविष्य में कोई फसल आने वाली नही है। इसमें मंदा केवल बीते दिनों बर्ड फ्लू के चलते मक्की में ग्राहकी नगण्य रह जाने के चलते बाज़रे की कीमतों में भी आ गया था।

जानकार मानते है कि हैफेड का टेंडर पहले भी निकाला था, लेकिन सरकार मंदी कीमतों में ज्यादा बेचने की इच्छुक नही है, क्योकि बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2150 रूपए है, जबकि मंडियों में 1275 रूपए यहां मौली-बरवाला पहुंच में 1385 रूपए बिक रहा है, जो नीचे वाली कीमतों का बाज़ार माना जा रहा है।


मक्की... एक बार मुनाफाबसूली बेहतर विकल्प..


मक्की की फसल बिहार में आने वाली है, इसके बावजूद नीचे वाली कीमतों में स्टॉकिस्टों व खपत वाले उघोगों की मांग निकलने लगी है।

जानकारों के अनुसार, मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य सरकार द्वारा 1850 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित कियाग गया है। गर्मी वाली मक्की सबसे अधिक फ़सल बिहार में होती है, तथा इस बार राज्य सरकार द्वारा भी पहले कहा गया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिहार में मक्की की खरीद की जायेगी। अगर यह स्थिति बनती है तो मक्की और तेज हो जायेगी। इससे पहले 50 रूपए की और तेजी लग रही है, लेकिन बढ़े हुई कीमतों में माल बेचते रहना चाहिए।

Reactions

Post a Comment

0 Comments