Ticker

6/recent/ticker-posts

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के लाभार्थी तुरंत करें ये काम, वरना नहीं आएंगे खाते में 12वीं किस्त के पैसे

 PM Kisan Yojana: भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश की एक बड़ी आबादी कृषि क्षेत्र पर निर्भर है। आजादी के बाद भारत सरकार द्वारा किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए कई योजनाएं चलाई गईं। इन सब के बाद भी आज किसानों के हालात देश में ठीक नहीं है। उन्हें आर्थिक स्तर पर आज भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार एक खास योजना चला रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है।


इस स्कीम के तहत सरकार हर साल किसानों को 2 हजार रुपये की 3 किस्त देती है। भारत में करोड़ों किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त भेजी जा चुकी हैं। वहीं जल्द ही 12वीं किस्त भी सरकार द्वारा किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। अगर आप भी किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाते हैं, तो ऐसे में आपको जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। अगर आप यह काम नहीं करते हैं, तो इस स्थिति में आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

सरकार ने योजना में रजिस्टर्ड किसानों के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी की अंतिम तारीख 31 अगस्त, 2022 तय की गई है। ऐसे में इस डेडलाइन से पहले आपको योजना में अपनी ई-केवाईसी जल्द से जल्द करा लेनी चाहिए।


पीएम किसान सम्मान निधि के तहत रजिस्टर्ड किसानों के लिए ई-केवाईसी कराने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर https://pmkisan.gov.in विजिट करना है। यहां आपको दाईं और एक फार्मर्स कॉर्नर का टैब मिलेगा, जिसमें सबसे ऊपर eKYC लिखा होगा। आपको उस पर क्लिक करना है

नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपना आधार नंबर और इमेज कोड को दर्ज करके सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस प्रोसेस को करने के बाद आपको आधार से लिंक मोबाइल नंबर और ओटीपी फिल करना है। 
इस प्रक्रिया को करने के बाद आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी। इस तरह आप आसानी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं।
Reactions

Post a Comment

0 Comments