Ticker

6/recent/ticker-posts

PM kisan: इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की अगली किस्त, जानिए


 किसानों के लिए खुशखबरी है. पीएम नरेंद्र मोदी जल्दी ही पीएम किसान की 11वीं किस्त (PM Kisan 11th Installment) जारी करने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अप्रैल महीने में ही पीएम किसान योजना का पैसा किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जा सकता है. किसानों को इस बार भी दो हजार रुपये की किस्त दी जाएगी.

कब आएगा 11वीं किस्त का पैसा?

बता दें कि PM KISAN स्कीम के तहत किसानों को साल की पहली किस्त का पैसा 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दिया जाता है. वहीं, दूसरी किस्त का पैसा 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दिया जाता है. जबकि तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर किया जाता है. यानी इस महीने अप्रैल में ही 11 किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है


ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
1. सबसे पहले आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर आपको Farmers Corner का ऑप्शन दिखेगा. 
3. Farmers Corner सेक्शन के भीतर Beneficiaries List के ऑप्शन पर क्लिक करें. 
4.अब आप ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.
5. इसके बाद आप 'Get Report' पर क्लिक करें. 
6. इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.

Reactions

Post a Comment

0 Comments