इंदौर
गेहूं की निर्यात मांग अब भी अच्छी निकल रही है। कांडला में निर्यातकों द्वारा गेहूं के दाम अब और बढ़ाकर खोले जा रहे हैं। कांडला में गेहूं खरीदी अब 2525 रुपये क्विंटल पर की जा रही है। कांडला में बढ़े दामों का असर इंदौर मंडी में नजर नहीं आ रहा है। इंदौर मंडी में अब भी गेहूं के दाम स्थिर बने हुए हैं। दरअसल बीते दिनों में ही गेहूं के लिए ट्रक भाड़ा बढ़ा दिया गया है। अब 40 रुपये की ताजा भाड़ा वृद्धि के परिणामस्वरूप अब इंदौर से गेहूं प्रति क्विंटल भाड़ा 180 रुपये हो गया है। भाड़ा बढ़ने का असर ये है कि व्यापारियों को निर्यातकों की ओर से की गई मूल्य वृद्धि को अब भाड़े में ही एडजस्ट करना पड़ रहा है।
किसानों को दाम बढ़ाकर नहीं दिए जा रहे। बुधवार को छावनी मंडी में गेहूं की आवक करीब 10 हजार बोरी और लक्ष्मीबाई मंडी में करीब 12 हजार बोरी रही। रोटी वाले अच्छे गेहूं यानी सुजाता और चंदौसी क्वालिटी के गेहूं अब भी 4000 रुपये के ऊपर बिक रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार यदि निर्यात चलता रहा और मांग ऐसी ही बनी रही तो आगे गेहूं का बाजार मौजूदा स्तरों के आसपास ही स्थिर और मजबूत बना रहा है।
मंडी भाव
गेहूं मिल क्वालिटी 2175-2200, पूर्णा 2300-2350, लोकवन 2350-2400, मालवराज 2175-2200 व मक्का 2300-2325 रुपये क्विंटल।
इंदौर चावल भाव
उत्पादक केंद्रों पर चावल के दामों में ओर भी तेजी आ चुकी है। मिलों की ओर से दामों में करीब 200 रुपये क्विंटल की बढ़ोतरी कर दी गई है। इंदौर में नए माल की आवक के साथ दाम वृद्धि का असर होगा। फिलहाल इंदौर बाजार में बासमती (921) 10000 से 11000, तिबार 8000 से 8500 , दुबार पोनिया 7000 से 7500, मिनी दुबार 6000 से 6500, बासमती सेला 6500 से 9000, मोगरा 3500 से 6000, दुबराज 3500 से 4000, कालीमूंछ डिनरकिंग 7500, राजभोग 6500, परमल 2500 से 2650, हंसा सेला 2450 से 2650, हंसा सफेद 2350 से 2450, पोहा 3700 से 4100 रुपये क्विंटल बिका।


0 Comments