नई दिल्ली, अप्रैल देश में 22 मार्च 2022 से लेकिर आज तक लगभग रोज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। इन 12 दिनो में से 11 दिन पेट्रोल और डीजल महंगा किया गया है। इस प्रकार अभी तक पेट्रोल करीब 7.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल करीब 7 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। वहीं आज पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। आज दिल्ली में जहां पेट्रोल का रेट 80 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 102.61 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल का रेट 80 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 93.87 रुपये प्रति लीटर हो गया। सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं, और जारी करती हैं। आइये जानते

0 Comments