PM Kisan : इस दस्तावेज के बिना नहीं मिलेगी पीएम किसान की 11वीं किस्त, जानें कब खाते में आएंगे 2,000 रुपये
नई दिल्ली. सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. PM Kisan के रजिस्ट्रेशन में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए अब सरकार ने लाभार्थियों के राशन कार्ड को जोड़ना अनिवार्य बना दिया है.
सरकार ने बताया कि नए नियम के तहत राशन कार्ड का नंबर आने के बाद ही पति या पत्नी या उस परिवार के किसी एक सदस्य को पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना का लाभ मिल सकेगा. योजना के तहत अब नए पंजीकरण कराने पर राशन कार्ड नंबर देना अनिवार्य (Ration Card Mandatory) होगा. इतना ही नहीं दस्तावेज की सॉफ्ट कॉपी बनाकर पोर्टल पर भी अपलोड करना होगारजिस्ट्रेशन कराते समय यह ध्यान रखना होगा
आप पीएम किसान योजना के लिए पहली बार रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो राशन कार्ड का नंबर अपलोड करना होगा. नए नियम के तहत अब खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और घोषणापत्र की हार्डकॉपी जमा करने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है. इससे योजना में होने वाला फर्जीवाड़ा कम हो जाएगा.
अगले महीने आनी है किस्त
सरकार ने पीएम किसान योजना की अगली यानी 11वीं किस्त अप्रैल में जारी करने की बात कही है. सरकार की ओर से किसानों के खाते में किस्त ट्रांसफर करने के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं. अब आपको योजना का लाभ उठाने के लिए जल्द रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
हर साल मिलती है इतनी रकम
पीएम किसान योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को हर साल 6 हजार रुपये मिलते हैं. सरकार हर महीने 500 रुपये दे रही है, जिसका भुगतान हर चार महीने पर किस्तों में किया जाता है. अगर आपको अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा तो जल्द रजिस्ट्रेशन करा लें, ताकि अप्रैल में आने वाली अगली किस्त का लाभ उठा सकें.
0 Comments