होली नजदीक आने से मंडियों में गेहूं का कारोबार धीमा, यूपी में गिरावट बनी रही
उत्तर प्रदेश में गेहूं के भाव में गिरावट का रुख दूसरे दिन भी जारी रहा। कानपुर सहित पूर्वी यूपी में मांग कमजोर रहने और स्टॉकिस्टों की बिकवाली तेज होने से भाव पर दबाव आ रहा है। पश्चिमी यूपी में गिरावट दिख रही है। हालांकि होली नजदीक आने से उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों में कारोबार कमजोर रहा। बिहार में अधिकतर मंडियों में कारोबार नहीं हुआ। कई क्षेत्रों में होली की छुट्टी पांच दिनों तक चलती है। मंडियों में कारोबार 20 मार्च के बाद सामान्य हो पाएगा। होली का माहौल होने से मध्य प्रदेश में नए गेहूं की आवक कमजोर रही।
कानपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी गेहूं 50 रुपये तक घटकर बिका। बताया जाता है कि आखिरी दौर में स्टॉकिस्टों की बिकवाली निकलने से भाव पर दबाव रहा। फ्लोर मिलें ऊंचे भाव पर ज्यादा माल खरीदने को तैयार नहीं हैं। उनकी होली के लिए खरीद पूरी हो चुकी है। बरेली सहित पश्चिमी यूपी में भी भाव 10 रुपये घटाकर बोले गए। बिहार में अधिकतर मंडियां बंद रहने से कारोबार नहीं हुआ। वहां होली की छुट्टियां 4-5 दिनों तक चलती हैं।
मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं की आवक घटकर करीब 4.5 लाख बोरी की रह गई। होली नजदीक आने से किसान मंडियों में माल लेकर पहुंच पहुंचे। इंदौर और दूसरी मंडियों में गेहूं पिछले भाव पर बिका। दिल्ली में गेहूं के भाव 2320-2340 रुपये प्रति क्विंटल (मिल पहुंच) पर पूर्ववत बिका। लारेंस रोड पर आवक 5500 बोरी (50 किलो प्रति बोरी) की रही। दिल्ली की सभी मंडियों और डायरेक्ट मिलों और चक्की वालों की सप्लाई जोड़कर दिल्ली में आवक 25-28 हजार बोरी होने का अनुमान है। व्यापारियों के अनुसार फ्लोर मिलों की मांग सुस्त पड़ने से भाव पर दबाव आया। राजस्थान में भी गेहूं में कोई खास हलचल नहीं रही।यूपी में गिरावट बनी रही
उत्तर प्रदेश में गेहूं के भाव में गिरावट का रुख दूसरे दिन भी जारी रहा। कानपुर सहित पूर्वी यूपी में मांग कमजोर रहने और स्टॉकिस्टों की बिकवाली तेज होने से भाव पर दबाव आ रहा है। पश्चिमी यूपी में गिरावट दिख रही है। हालांकि होली नजदीक आने से उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों में कारोबार कमजोर रहा। बिहार में अधिकतर मंडियों में कारोबार नहीं हुआ। कई क्षेत्रों में होली की छुट्टी पांच दिनों तक चलती है। मंडियों में कारोबार 20 मार्च के बाद सामान्य हो पाएगा। होली का माहौल होने से मध्य प्रदेश में नए गेहूं की आवक कमजोर रही।
कानपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी गेहूं 50 रुपये तक घटकर बिका। बताया जाता है कि आखिरी दौर में स्टॉकिस्टों की बिकवाली निकलने से भाव पर दबाव रहा। फ्लोर मिलें ऊंचे भाव पर ज्यादा माल खरीदने को तैयार नहीं हैं। उनकी होली के लिए खरीद पूरी हो चुकी है। बरेली सहित पश्चिमी यूपी में भी भाव 10 रुपये घटाकर बोले गए। बिहार में अधिकतर मंडियां बंद रहने से कारोबार नहीं हुआ। वहां होली की छुट्टियां 4-5 दिनों तक चलती हैं।
मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं की आवक घटकर करीब 4.5 लाख बोरी की रह गई। होली नजदीक आने से किसान मंडियों में माल लेकर पहुंच पहुंचे। इंदौर और दूसरी मंडियों में गेहूं पिछले भाव पर बिका। दिल्ली में गेहूं के भाव 2320-2340 रुपये प्रति क्विंटल (मिल पहुंच) पर पूर्ववत बिका। लारेंस रोड पर आवक 5500 बोरी (50 किलो प्रति बोरी) की रही। दिल्ली की सभी मंडियों और डायरेक्ट मिलों और चक्की वालों की सप्लाई जोड़कर दिल्ली में आवक 25-28 हजार बोरी होने का अनुमान है। व्यापारियों के अनुसार फ्लोर मिलों की मांग सुस्त पड़ने से भाव पर दबाव आया। राजस्थान में भी गेहूं में कोई खास हलचल नहीं रही।
0 Comments