Ticker

6/recent/ticker-posts

सोयाबीन तेल में ऊंचे दामों पर ग्राहकी अटकी, मूंगफली तेल में गिरावट

सोया तेल रिपोर्ट

सोयाबीन तेल में ऊंचे दामों पर ग्राहकी अटकी, मूंगफली तेल में गिरावट देशभर में खाद्य तेलों में बुधवार को हुई भारी उठापटक के बाद गुरुवार को केएलसी में फिर तेजी लौट आई। यूक्रेन संकट के चलते खाद्य तेलों और क्रूड आयल की सप्लाई बाधित होने से समूचे ग्लोबल आइल कांप्लेक्स में जोरदार तेजी आ रही है। केएलसी मई अनुबंध 125 अंक बढ़कर बंद हुआ। आयातक देशों में सनफ्लावर तेल की सप्लाई घटने से पाम की मांग बढ़ गई है लेकिन सोया तेल में अब ऊंची कीमतों को देखते हुए मांग थोड़ी अटकने लगी है। इसके चलते गुरुवार को घरेलू बाजार में सोया तेल के दामों में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ।



इंदौर सोया तेल 1590-1600 रुपये प्रति दस किलो पर मजबूत रहा। वहीं पाम तेल में तेजी जारी रही। पाम तेल इंदौर 1640 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गया। कच्चे तेल में उछाल और रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते खाद्य पदार्थों की महंगाई को सहारा मिल रहा है। केएलसी में आगे की तेजी 7150 के ऊपर देखने को मिलेगी। देशभर में सोयाबीन की आवक बढ़कर दो लाख 40 हजार बोरी की रही। इसमें मध्य प्रदेश में एक लाख 10 हजार बोरी की दर्ज की गई। मंडियों में सोयाबीन के दाम 7400-7600 प्लांट खरीदी भाव 7700-7800 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments