Ticker

6/recent/ticker-posts

सरसों : तेजी के आसार नहीं

 सरसों : तेजी के आसार नहीं

राजस्थान, मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों की आवक बढ़ने के कारण गत सप्ताह के दौरान लारेंस रोड पर सरसों के भाव निचले भाग से 500 रुपए घटकर 6900/7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। मौसम साफ होने के कारण राजस्थान, मध्य प्रदेश की मंडियों में नए मालों की आवक बढ़ने से 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों के भाव ऊपर वाले भांव से 500 रुपए प्रति क्विंटल टूट गए। आने वाले दिनों में आवक बढ़ने की संभावना को देखते इसमें तेजी की उम्मीद नहीं है ।





सरसों तेल : गिरावट की उम्मीद

हरियाणा के बिक्वाली कमजोर होने तथा ग्राहक के निकलने से गत सप्ताह के दौरान सरसों तेल 1000 रुपए घटकर 15000 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। सप्ताह के मध्य में इसके भाव उपर में 16100 रुपए प्रति क्विंटल के उच्च स्तर पर पहुंच गए थे। हालांकि राजस्थान की मंडियों में नए मालों की आवक बढ़ने से सरसों तेल के भाव ऊपर वाले भाव से 400 रुपए टूटंकर कच्ची घानी के भाव 75000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। आने वाले दिनों में नए मालों की आवक बढ़ने की संभावना को देखते हुए इसमें तेजी की उम्मीद नहीं है बाजार और घट सकता है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments