Ticker

6/recent/ticker-posts

काली हल्दी की खेती किसानों की किस्मत बदल देगी, 800 से एक हजार रुपए किलो में बिकती है

 काली हल्दी की खेती किसानों की किस्मत बदल देगी, 800 से एक हजार रुपए किलो में बिकती है



पीली हल्दी की खेती के विषय में तो सभी जानते हैं, लेकिन बहुत कम किसानों को काली हल्दी की खेती के विषय में पता है। काली हल्दी की खेती किसानों की किस्मत बदल देगी, इसकी खेती के विषय में जानिए ...


पूर्व में आदिवासी क्षेत्रों में काली हल्दी की खेती होती थी, जो अब विलुप्त श्रेणी में पहुंच गई है, जबकि इसके कई औषधीय गुण हैं। इसी कारण बाजार में इसकी डिमांड अधिक है। काली हल्दी बाजार में 800 रुपए से लेकर 1000 रुपए किलो तक बिकती है। काली हल्दी के विलुप्त श्रेणी में पहुंचने के कारण भारत सरकार ने इसके व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगा दी है।


केंद्र सरकार ने के आयुष मंत्रालय ने काली हल्दी के विकास के लिए योजना तैयार की है योजना के तहत आयुष मंत्रालय ने जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय को 67 लाख रुपए का प्रोजेक्ट दिया है। कली हल्दी की खेती किसानों के लिए कैसे फायदेमंद हो सकती है, जानिए …


काली हल्दी की खेती

काली हल्दी में करक्यूमिन सबसे अधिक पाई जाती है। इस कारण इसका व्यवसायिक डिमांड कहीं अधिक है। इसके अलावा काली हल्दी में ऑयल भी मिलता है, जो कई तरह से फायदेमंद है। इसकी खेती


20 साल पहले एमपी का बालाघाट, अमरकंटक, मंडला, डिंडोरी जैसे आदिवासी बेल्ट और छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर होती थी। आदिवासी लोग इसका उपयोग खाने सहित आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने में करते थे। अब इस क्षेत्र में भी ये नाम मात्र की बची है।


काली हल्दी इम्यूनिटी बूस्टर बाजार भाव 800 से 1000 रुपए किलो

किसानों की सामान्य पीली हल्दी 60 से 100 रुपए प्रति किलो के भाव में बिकती है। वहीं काली हल्दी की कीमत 800 से एक हजार रुपए होती है। सबसे बड़ी बात ये कि वर्तमान में काली हल्दी बड़ी मुश्किल से मिल पाएगी। कोविड के बाद इसकी डिमांड काफी बढ़ गई है। इम्यूनिटी बुस्टर के तौर पर भी इसका उपयोग किया जाता है। काली हल्दी अपनी औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। आयुर्वेद, होम्योपैथ और कई जरूरी ड्रग बनाने में इसका उपयोग होता है।


गंभीर बीमारियों में उपयोग

काली हल्दी सर्दी, खांसी, रक्तचाप में, माइग्रेन, सिरदर्द, दर्दनासक, इम्यूनिटी बुस्टर, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में इसका उपयोग होता है। बाजार उत्पादकता । बीज के तौर पर एक क्विंटल बीज लगता है। वहीं प्रति हेक्टयर 10 टन के लगभग उत्पादन होता है। रिसर्च के लिए पीएचडी शोधार्थी विनोद साहू ने काली हल्दी की कई प्रजातियों का कलेक्शन किया है। इसी में से किसी एक प्रजाति को आगे किसानों के लिए डेवलेप किया जाएगा


गंभीर बीमारियों में उपयोग

काली हल्दी सर्दी, खांसी, रक्तचाप में, माइग्रेन, सिरदर्द, दर्दनासक, इम्यूनिटी बुस्टर, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में इसका उपयोग होता है। बाजार उत्पादकता । बीज के तौर पर एक क्विंटल बीज लगता है। वहीं प्रति हेक्टयर 10 टन के लगभग उत्पादन होता है। रिसर्च के लिए पीएचडी शोधार्थी विनोद साहू ने काली हल्दी की कई प्रजातियों का कलेक्शन किया है। इसी में से किसी एक प्रजाति को आगे किसानों के लिए डेवलेप किया जाएगा।

Reactions

Post a Comment

0 Comments