Ticker

6/recent/ticker-posts

MP में मौसम के बदले मिजाज, पारा 4 डिग्री तक गिरा, इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

MP में मौसम के बदले मिजाज

, पारा 4 डिग्री तक गिरा, इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी!!



भोपाल: मध्यप्रदेश में 24 घंटे में तापमान में फिर बदलाव देखने को मिल रहा है. राज्य के कई इलाकों में रात का पारा 4 डिग्री तक गिर गया है. इसके दो कारण बताए जा रहे हैं. एक तो 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. दूसरा पाकिस्तान से आई हवाओं ने मौसम को दोबारा ठंडा कर दिया है. विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले 10 दिन तक हल्की ठंड बनी रहेगी. कहीं कहीं पर हल्की बारिश की संभावना है.


कब बदलेगा मौसम?

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान यानि कश्मीर के ऊपर एक चक्रवातीय गतिविधि के रूप में एक ट्रफ के साथ सक्रिय है. दूसरे पश्चिमी विक्षोभ पूर्वोत्तर अफगानिस्तान के आसपास सक्रिय हैं. साथ ही पश्चिमी मध्य प्रदेश और बांग्लादेश के ऊपर भी चक्रवातीय गतिविधियां देखने को मिली हैं. इसके चलते पश्चिमी मध्य प्रदेश से लेकर पूर्वी मध्य प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है. इसी के कारण 28 फरवरी के बाद तापमान में गिरावट नहीं होगी.


मध्य प्रदेश में 24 घंटों में पारे में दोबारा गिरावट देखने को मिली. सबसे ज्यादा छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, रायसेन में पारा लुढ़का. यहां पारा 1 से लेकर 4 डिग्री तक गिरा. इसके साथ भोपाल, गुना, राजगढ़, नौगांव और सीधी में रात का पारा करीब 1 डिग्री तक बढ़ा. मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटों में शहडोल, रीवा और जबलपुर संभागों में बारिश दर्ज की गई. सबसे कम तापमान 11.5% मंडला में दर्ज किया गया. रीवा और ग्वालियर संभागों में तापमान सामान्य से अधिक रहा. बाकी के संभागों में तापमान में बदलाव नहीं दर्ज हुआ. पिछले 24 घंटे में सिवनी के 40 से ज्यादा गांवों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई.

Reactions

Post a Comment

0 Comments