Ticker

6/recent/ticker-posts

गेहूं- 2400 रुपए संभव बढ़ सकता है तेजी से भाव

 गेहूं- 2400 रुपए संभव



नई दिल्ली, 28 जनवरी :इस बार गेहूं की नई फसल मार्च के अंत तक आ पाएगी, क्योंकि पिछली बरसात एवं सर्दी लंबे समय तक खींचने से पकने में विलंब लगेगा, इन परिस्थितियों को देखते हुए गेहूं यहां धीरे-धीरे 2400 रुपए पहुंच में बिक सकता है। 

यूपी, एमपी की मंडियों में गेहूं का स्टॉक काफी कम बचा है। हरियाणा, पंजाब में पहले ही केंद्रीय पूल में गेहूं किसानों का चला गया है, जिससे वहां के पड़ते नहीं लग रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर की मिलों में टेंडर के माल 2150 के भाव में एक्स गोडाउन के आने से मिलों का काम चल रहा है। दूसरी ओर सरकार द्वारा पीएमजीकेएवाई योजना में सभी राज्यों को भेजे जाने वाले गेहूं वहीं लोकल चक्कियों एवं मिलों में पिसाई करके ग्रामीण व अन्य राज्यों के शहरी क्षेत्रों की आपूर्ति कर रहा है। वर्तमान में जो तेजी चल रही है, वह निर्यातकों की लिवाली से चल रही है। वास्तविकता यह है कि नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका सहित दक्षिण भारत

की मिलों में भी गेहूं का स्टॉक ज्यादा नहीं है। दूसरी ओर यूपी, एमपी के अलावा और किसी भी मंडी में गेहूं की आवक नहीं हो रही है। यूपी तथा एमपी से रैक वालों की मांग रुक-रुक कर बनी हुई है, जिससे यहां गेहूं 2265/ 2275 रुपए प्रति क्विंटल के बीच रोलर फ्लोर मिल एवं आटा चक्की पहुंच में बिकने लगा है। यूपी-एमपी में रैक लोडिंग के अनुकूल गेहूं नहीं मिल रहा है, जिससे अब ट्रकों से व्यापार होने लगा है तथा ट्रक भाड़े, रैक की अपेक्षा महंगे होने से आने वाले गेहूं के पड़ते ऊंचे लग रहे हैं। यही कारण है कि नई फसल आने में अभी पूरा 2 महीने का समय लगेगा, इस स्थिति में इसी तरह अंतर्राष्ट्रीय मांग बनी रही तो

गेहूं के भाव दिल्ली पहुंच में 2400 रुपए बन सकते हैं। इन सब के बावजूद स्टॉकिस्टों को हर बढ़े भाव में एक बार मुनाफा ले लेना चाहिए, क्योंकि गेहूं जैसे आवश्यक वस्तु वाली जिंस में सरकार कभी भी महंगाई रोकने के लिए एक्शन कुछ भी ले सकती है।


Reactions

Post a Comment

0 Comments