Ticker

6/recent/ticker-posts

खुशखबरी! 22 कैरेट सोने के भाव में आज जोरदार गिरावट, जानें कितना हुआ सस्ता?





 Gold Price Today 17th January: सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की चमक बढ़ती ही जा रही है। आज 24 कैरेट शुद्ध सोने और चांदी हाजिर के रेट (gold silver price) में इजाफा हुआ है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सोमवार (17 January 2022) को सोने-चांदी रेट में मामूली बढ़त है। हालांकि, 22 कैरेट सोने के रेट में गिरावट आई है, 14 जनवरी को 22 कैरेट गोल्ड का भाव 44,092 रुपये प्रति 10 ग्राम था आज यह 521 रुपये गिरकर 43,571 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव (gold price today) पिछले सप्ताह के कारोबारी स्तर के बंद रेट के मुकाबले 9 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 48,144 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, आज एक किलो चांदी 224 रुपये महंगी (silver rate today) होकर 61632 रुपये पर पहुंच गई। 

14 से 24 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट्स 
इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक, जहां 24 कैरेट शुद्ध सोना आज 48144 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 43571 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। जबकि, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 36108 रुपये है। वहीं, 14 कैरेट सोने का भाव 28164 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। बता दें कि इन पर 3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है। सर्राफा बाजारों में आज के भाव

धातु और उसकी शुद्धता 14 जनवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम)17 जनवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट)4813548144-9
Gold 995 (23 कैरेट)4794247951-9
Gold 916 (22 कैरेट)4409243571521
Gold 750 (18 कैरेट)3610136108-7
Gold 585 ( 14 कैरेट)2815928164-5
Silver 99961859 Rs/Kg61632 Rs/Kg227 Rs/Kg

स्रोत: IBJA

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
अगर आप सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले रेट जरूर चेक कर लें। आप मिस्ड कॉल से भी रेट पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। मिस्ड कॉल देते ही एसएमएस के जरिए आपको लेटेस्ट रेट्स मिल जाएंगे।


Reactions

Post a Comment

0 Comments