Ticker

6/recent/ticker-posts

तारबंदी योजना 2022: फसलों की सलामती के लिए किसान उठा सकतें हैं इस योजना का लाभ, जानिये इससे जुड़ी सभी जानकारी

 

तारबंदी योजना 2022: फसलों की सलामती के लिए किसान उठा सकतें हैं इस योजना का लाभ, जानिये इससे जुड़ी सभी जानकारी

Tarbandi Scheme


खेतों में फसलों की बुवाई करने के बाद किसानों को यहीं चिंता रहती है कि मौसम की वजह से फसल बर्बाद न हो जाए, या फिर कीट या रोग ना लग जाए. लेकिन ज्यादातर किसानों की एक और बड़ी समस्या होती है. वो है खेतों में खड़ी फसल पर आवारा जानवरों का हमला. यह बिन बुलाए मेहमान की तरह होते हैं जो सिर्फ और सिर्फ किसानों को नुक्सान पहुंचता है

वर्त्तमान समय की बात करें तो खेती में मशीनों का इस्तेमाल बड़ी तादाद में किया जा रहा है. जिसके चलते खेती करने के लिए पशुओं की भूमिका लगभग खत्म सी हो गई है. इसलिए अब खेत हो या सड़कें  झुंड में गाय, बैल, सूकर और नील गाय खुले में घूमते दिख रहे हैं.

जिस वजह से ये जानवर किसानों के लिए एक बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं. इसलिए इनसे बचने के लिए ज्यादातर किसानों ने अपने खेतों में तारबंदी करवानी शुरू कर दी है. पर अभी भी ऐसे कई किसान है जो आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं हैं कि वे तारबंदी करवा सकें. ऐसे में सरकार ने कमजोर वर्ग के किसानों के लिए तारबंदी योजना (Tarbandi Yojana) शुरुआत की है. आइए आपको तारबंदी योजना के लाभ, पात्रता और ज़रूरी दस्तावेज से जुड़ी जानकारी देते हैं.

तारबंदी योजना से क्या मिलेगा लाभ (What will be the benefit of Tarbandi scheme)

  • किसान अपने खेतों में तारबंदी करके खेतों को जानवरों से बचा सकते हैं.

  • इस योजना के तहत तारबंदी का 50% खर्चा राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा. जबकि शेष 50% योगदान किसान का होगा. इसमें अधिकतम 40,000 रुपये तक का खर्च राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा.

  • इस योजना का राज्य के छोटे ओर सीमांत किसानों को लाभ प्रदान किया जाएगा.

  • अधिकतम 400 मीटर तक की तारबंदी के लिए ही सब्सिडी दी जाएगी.

  • इसके लगने के बाद आवारा पशु फसलों को बर्बाद नहीं कर पाएंगे.

तारबंदी योजना के लिए कौन कर सकते हैं आवेदन (Who can apply for Tarbandi Scheme)

  • योजना के अंतर्गत जो भी राज्य शामिल है, किसानों को उस राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है.

  • किसान के पास 0.5 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए.

  • आवेदक का बैंक अकाउंट होना चाहिए.

  • अगर आप पहले से ही किसी अन्य योजना का लाभ ले रहे हैं, तो इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे है.

तारबंदी योजना के लिए क्या है जरूरी दस्तावेज़ (What are the documents required for tarbandi scheme)

  • आधार कार्ड (Aadhar Card)

  • पहचान पत्र (Identity Proof)

  • निवास प्रमाण पत्र (Address Proof)

  • जमीन की जमाबंदी (Land Settlement)

  • मोबाइल नंबर (Mobile Number)

  • पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)

  • राशन कार्ड (Ration Card)  



.  

Reactions

Post a Comment

0 Comments