Ticker

6/recent/ticker-posts

खरगोन मंडी में 13501 रुपये के रिकार्ड भाव पर बिका कपास



20-1-22

खरगोन मंडी में 13501 रुपये के रिकार्ड भाव पर बिका कपास

۞खरगोन

शहर के आनंद नगर क्षेत्र में स्थित प्रदेश की ए ग्रेड कपास मंडी में बुधवार को एक किसान का कपास अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ते हुए 13501 रुपए के सर्वोच्च भाव बिक गया। इसे विवेक इंडस्ट्री के मुकेश महाजन ने सर्वोच्च बोली लगाकर खरीदा। व्यापारी मुकेश ने बताया कि अभी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रूई की अच्छी कीमत पर डिमांड बनी हुई है इसलिए भाव किसानों को इसी वर्ष में रिकार्ड भाव मिल रहे है। यदि आगे भी तेजी जारी रहती है तो और अच्छे भाव मिलने की उम्मीद है। इस संबंध में मंडी प्रभारी ने बताया कि किसान का कपास वाय-1 किस्म का है। जिसे बहुत कम किसान लगाते है। इस कपास का रेशा काफी लंबा होता है। यहां मंडी में इस किस्म का कपास की बहुत कम बिकने को आता है। बुधवार को कपास मंडी में 144 बैलगाड़ी और 465 वाहनों की आवक रही।मंडी में करीब आठ हजार क्विंटल कपास विक्रय के लिए पहुंचा था।


मंडी प्रभारी भास्करे ने बताया कि धामनोद से 40 किलो मीटर दूर उमरबन के पास स्थित गांव सावलाखेड़ी के किसान जामसिंग नंदराम बुधवार को अपना करीब साढ़े आठ क्विंटल कपास खरगोन की कपास मंडी में बेचने को आए थे। उन्हें विश्वास नहीं था कि इतना भाव मिलेगा। जैसे ही उनके कपास की इतनी बोली लगाई गई आस पास के किसानों ने ताली बजाकर इसका स्वागत किया। जामसिंग ने बताया कि अच्छे भाव मिलने से बहुत खुश हूं। बहुत कम होता है जब किसान को इतना अच्छा भाव मिलता है। उन्होंने बताया कि अभी घर कच्चा बना हुआ है इस रुपए को घर के निर्माण करने में लगाऊंगा।


Reactions

Post a Comment

0 Comments