Ticker

6/recent/ticker-posts

शाजापुर मंडी में 3300 क्विंटल से ज्यादा की रही सोयाबीन की आवक.


7-12-21

शाजापुर मंडी में 3300 क्विंटल से ज्यादा की रही सोयाबीन की आवक



शाजापुर दो दिन बाद शहर की कृषि उपज मंडी खुली तो फिर से चहल-पहल नजर आई। कृषि उपज मंडी में 3900 क्विंटल अनाज की आवक रही। इसमें से अकेले सोयाबीन की आवक 3300 क्विंटल तक रही। इस दिन उपज के दाम भी बेहतर रहे।


कृषि उपज मंडी में इन दिनों पीला सोना दमक रहा है। शनिवार व रविवार को मंडी में खरीदी नहीं हुई। सोमवार को जब मंडी खुली तो अनाज की आवक सामान्य रही। जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी में 3310 क्विंटल सोयाबीन बिकने आया। सोयाबीन के दाम 4000 हजार रुपये क्विंटल से लेकर 6701 रुपये क्विंटल तक रहे। वहीं औसत दाम की बात करें तो 6400 रुपये क्विंटल रहे। वहीं दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा आवक गेहूं की 550 क्विंटल रही तथा दाम 1850 से 2050 रुपये क्विंटल तथा औसत भाव 1990 रुपये क्विंटल रहे। बीते कुछ समय की बात करें सोयाबीन के दाम में सोमवार को कुछ उछाल दिखाई दिया है।


खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान पचोर। अच्छी बारिश और अनुकूल मौसम की मेहरबानी तो किसानों पर ऊपर वाले की मर्जी से हो ही जाती है। पर प्रशासन और सरकार उनको वह सामग्री मुहैया समय पर सुविधा के साथ नहीं करा पाती, जिसकी उनको दरकार रहती है। नगर और क्षेत्र के किसान इस समय खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं। यूरिया खाद के मामले में एक अनार और सौ बीमार वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। नगर की विपणन सहकारी संस्था खाद का कार्य नहीं कर रही है। वहीं बमुश्किल बिलापुरा, हालु हेड़ी सोसाइटी में शनिवार को एक गाड़ी 540 कट्टे खाद आया हुआ है। लेकिन 24 घंटे तो आईडी जनरेट होने में ही लग गए। सोमवार को खाद वितरण के लिए सोसाइटी प्रबंधक सेल्समैन पहुंचे तो किसानों की पहले मै- पहले मैं की हुज्जात से सोसायटी कर्मचारियों दो-चार होना पड़ा। लिहाजा सोमवार को भी खाद नहीं बंट सका। तथा गोडाउन का ताला तक नहीं खोल पाए। पचोर विपणन सहकारी संस्था प्रबंधक प्रेम लहरी ने बताया कि हम खाद का कार्य नहीं कर रहे हैं, क्योंकि ग्रामीण सोसाइटी की पूर्ति नहीं हो पा रही। वहीं बिला पुरा सोसायटी सेल्समैन होकम गुर्जर के अनुसार 100 किसानों की पूर्ति लायक भी माल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है और किसानों की संख्या ज्यादा है। बैंक प्रबंधक पांडे और सोसाइटी प्रबंधक बालचंद नागर के पुलिस व्यवस्था नहीं होने का हवाला देने पर खाद वितरण मुमकिन नहीं हो सका। किसानों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से शीघ्र ही खाद की किल्लत दूर कर व्यवस्था दुरुस्त करने का आग्रह किया है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments