Ticker

6/recent/ticker-posts

Breaking मध्यप्रदेश के इन 11 जिलों में वर्षा की संभावना



6 दिशाओं से बादल आ रहे हैं,नीमच-मन्दसौर सहित 9 जिलों में बारिश की संभावना

भोपाल(मध्यप्रदेश)

6 दिशाओं से बादल उठ रहे हैं, और मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बुधवार को मध्य प्रदेश के 9 जिलों में बादल छा जाएंगे और बारिश भी हो सकती है। सबसे पहले अरब सागर और बंगाल की खाड़ी वाले बादल मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेंगे। 

मध्यप्रदेश के इन 11 जिलों में वर्षा की संभावना

मौसम केंद्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार होशंगाबाद, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, नीमच, मन्दसौर एवं डिंडौरी जिलों में अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाले बादल बुधवार को छा जाएंगे। कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। बादलों के कारण रात के तापमान में वृद्धि हो जाएगी।

मध्य प्रदेश मौसम- कहां-कहां से आ रहे हैं बादल

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। 

अरब सागर में भी कम दबाव का क्षेत्र मौजूद है। 

बंगाल की खाड़ी से अरब सागर तक एक ट्रफ बना हुआ है।

एक अन्य ट्रफ अरब सागर से दक्षिणी कोंकण तक बना हुआ है। 

एक प्रति चक्रवात छत्तीसगढ़ और उसके आसपास बना हुआ है। 

एक पश्चिमी विक्षोभ भी गुरुवार को उत्तर भारत में प्रवेश कर सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस सप्ताह स्थिति गड़बड़ रहेगी।


Reactions

Post a Comment

0 Comments