Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रमुख बाजारों में आयातित मसूर में गिरावट, देसी में मिलाजुला रुख

 प्रमुख बाजारों में आयातित मसूर में गिरावट, देसी में मिलाजुला रुख



27Oct. 2021

दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने के कारण बुधवार को कनाडा की मसूर के भाव मुंबई और कोलकाता बंदरगाह के साथ ही आस्ट्रेलियाई मसूर की कीमतें मुंबई  50 रुपये प्रति क्विटल कमजोर हो गई।

इसी तरह से दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने से अशोकनगर, बीना, गंज बसौदा, करेली, कटनी, विदिशा, बरेली और कानपुर आदि मंडियों में देसी मसूर के दाम क्वालिटीनुसार 50 से 200 रुपये प्रति क्विटल नरम हो गए।

दूसरी ओर, दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने के कारण, देवास और मंदसौर में देसी मसूर में 50-100 रुपये प्रति क्विटल की तेजी दर्ज की गई।

स्थानीय बाजार में चुनाव होने के कारण आज इंदौर की दाल मंडी बंद रही।

दिल्ली में कनाडा और मध्य प्रदेश की मसूर के भाव में 50-50 रुपये की गिरावट आकर दाम क्रमश: 7,250 रुपये और 7,450 रुपये प्रति क्विटल रह गए।

एक शिपिंग एजेंसी के अनुसार, एक वैसल MV DARYAPADMA लगभग 26,000 टन कनाडा की लाल मसूर को लेकर 20 अक्टूबर, 2021 को विजाग बंदरगाह पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती आपसी प्रतिस्पर्धा के कारण मसूर की कीमतों में सप्ताहांत तक नरमी दर्ज की गई।

आयातकों का यह भी मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में नई फसल आने के बाद, एक बार आस्ट्रेलिया और कनाडा के बीच प्रतिस्पर्धा के कारण कीमतों में गिरावट आने की उम्मीद है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments