नई दिल्लीः PM Kisan Yojana 10th Installment latest Update: पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों के खाते में जल्द ही 10वीं किस्त आने वाली है. किसानों को जल्द ही इस संबंध में खुशखबरी मिल सकती है. उनके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) के तहत 2 हजार रुपये भेजे जाएंगे.
रजिस्टर्ड किसानों को मिलेगी राशि
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार (Central Government) की तरफ से किसानों के खाते में सम्मान निधि भेजने की तैयारी शुरू हो चुकी है. दावा किया जा रहा है कि 15 दिसंबर तक पीएम किसान योजना (PM Kisan Scheme) के तहत रजिस्टर्ड किसानों के खाते में सम्मान निधि ट्रांसफर कर दी जाएगी.
सालाना मिलते हैं 6 हजार रुपये
अगर आप किसान हैं, लेकिन अब तक किसान योजना (Kisan Yojana) से पंजीकृत नहीं हैं तो जल्द से जल्द इसमें रजिस्ट्रेशन करा लें, ताकि आप भी सम्मान निधि का लाभ उठा सकें. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने अब तक 11.37 करोड़ किसानों को 1.58 लाख करोड़ रुपये भेजे हैं. केंद्र सरकार योजना के तहत किसानों के अकाउंट में सालाना 2,000 रुपये की तीन किस्त यानी 6000 रुपये भेजती है
इस तरह चेक करें स्टेटस
आप योजना के तहत रजिस्टर्ड हैं तो आप 10वीं किस्त का स्टेटस इस तरह चेक कर सकते हैं. सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं. यहां पर 'Farmers Corner' पर क्लिक करें. इसके बाद Beneficiary Status पर क्लिक करें. इसमें अपने इलाके से जुड़ी जानकारी जैसे- राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम भरें. फिर 'Get Report' पर क्लिक करें. आपको एक लिस्ट दिखेगी. इसमें आप अपनी किस्त का Status देख सकते हैं.
0 Comments