Ticker

6/recent/ticker-posts

केंद्र ने गेहूं का एमएसपी 40 रुपये तो सरसों का 400 बढ़ाया




 केंद्र सरकार गेहूं के बजाए सरसों और मसूर के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर देना चाहती है, इसलिए केंद्र सरकार ने आगामी रबी विपणन सीजन 2022-23 के लिए जहां गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य, एमएसपी में सिर्फ 40 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है, वहीं सरसों और मसूर के एमएसपी में क्रमश: 400-400 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है।


प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में गेहूं के एमएसपी में 40 रुपये की बढ़ोतरी कर रबी विपणन सीजन 2022-23 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य, एमएसपी 2,015 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। इसी तरह से जौ का एमएसपी 35 रुपये बढ़ाकर 1,635 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। रबी विपणन सीजन 2021-22 के लिए गेहूं का एमएसपी 1,975 रुपये और जौ का 1,600 रुपये प्रति क्विंटल था।

Reactions

Post a Comment

0 Comments