मध्य प्रदेश मानसून- तूफान वाले बादल आ गए, 19 जिलों में मूसलाधार, 34 जिलों में सामान्य बारिश होगी- MP WEATHER FORECAST
Bhopal Samachar
भोपाल। बंगाल की खाड़ी के गुलाब नाम के तूफान के कारण उठे बादल मध्यप्रदेश के आसमान पर आ गए हैं। भारत सरकार के मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 19 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है जबकि 34 जिलों में तूफान के कारण बारिश होगी।पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में मौसम बदल चुका है। आगामी 24 घंटों में मध्य प्रदेश के 52 में से 34 जिलों में मौसम बदल जाएगा।
मध्य प्रदेश मौसम- 19 जिलों के लिए भारी वर्षा का येलो अलर्ट
मौसम केंद्र भोपाल ने इंदौर, उज्जैन, धार, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, देवास, आगर मालवा, बड़वानी, रतलाम, बुरहानपुर, शाजापुर, होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा एवं मंडला जिला में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बताया है कि इन इलाकों में 65 से लेकर 115 एमएम तक बारिश हो सकती है। यह बारिश बरसाती नदी नालों में बाढ़ का कारण बन सकती है। नागरिकों से सावधान रहने की अपील की गई है।
मध्य प्रदेश मौसम के समाचार
पिछले 24 घंटाें के दौरान रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक खंडवा में 97, इंदौर में 48, छिंदवाड़ा में 44.2, सिवनी में 41.4, धार में 39.2, नरसिंहपुर में 32, खजुराहाे में 26.8, रतलाम में 25, दमाेह में 22, शाजापुर में 21, पचमढ़ी में 18, हाेशंगाबाद में 14.8, रीवा में 10.2, बैतूल में 7.2, रायसेन में 6.4, खरगाेन में 5.2, उमरिया में 4.2, ग्वालियर में 3.8, भाेपाल शहर में 3.3, उज्जैन में 1.8, जबलपुर में 0.2, सागर में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई।
मध्य प्रदेश के 34 जिलों में तूफानी बादलों की बारिश होगी
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मध्य प्रदेश की क्षेत्रीय दैनिक मौसम रिपोर्ट के अनुसार भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, होशंगाबाद, हरदा, बैतूल, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, उज्जैन, देवास, आगर मालवा, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर एवं नीमच जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी।

0 Comments