Ticker

6/recent/ticker-posts

सम्पूर्ण भारत का 24 जुलाई, 2021 का मौसम पूर्वानुमान




पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, तटीय ओडिशा, तटीय कर्नाटक और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में मध्यम से भारी बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर अति भारी बारिश हुई।

छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों, उत्तराखंड और तमिलनाडु की पहाड़ियों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पश्चिमी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बिहार, झारखंड, रायलसीमा, लक्षद्वीप और तमिलनाडु में हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, केरल के अलग-अलग हिस्सों, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

कच्छ, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, रायलसीमा, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश की संभावना है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments