कल दिनाक 01 जून 2021 से कृषि उपज मंडी प्रतापगढ़ कंट्रोल तरीके से सिर्फ अनाज की मंडी चालू की जा रही है। मंडी समिति में कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसमे किसान को अपने माल की बुकिंग फ़ोन पर बुक करवा कर मंडी प्रशासन द्वारा जारी टोकन नंबर और बताई हुई तारीख को माल लेकर मंडी समिति में ट्रैक्टर अथवा पिकअप में लाना होगा। मोटर साईकल वाहन का निषेध रहेगा। प्रतिदिन 100 किसानो के माल की बुकिंग फ़ोन पर की जावेगी। बुकिंग का समय प्रातः 10 बजे दोपहर 2 बजे तक रहेगा। उसके बाद बुकिंग नही होगी।
मंडी में वाहनों की एंट्री का टाइम सुबह 6 से 9 बजे तक रहेगा। उसके बाद किसी भी वाहन को एंट्री नही दी जावेगी। 09 बजे नीलामी प्रारंभ हो जाएगी। बिना बुकिंग के कोई माल लेकर आता है तो पुलिस चेकपोस्ट अथवा मंडी गेट से ही लोटा दिया जावेगा । इस बात का विशेष ध्यान देवे। किसान को आधार कार्ड साथ लाना होगा। और मंडी गेट पर टोकन नंबर के साथ आधार कार्ड दिखाना होगा। और जाते समय अपने आढ़तियों से विक्रय पर्ची ले जानी होगी। पुलिस द्वारा पूछे जाने पर पर्ची दिखानी होगी।
मंडी कंट्रोल रूम के नंबर निम्नानुसार है :- 9358426041इसी पर बुकिंग की जावेगी। पुराने नंबर पर माल बुक नही होगा।
बुकिंग टाइम प्रातः 10 से 2 बजे तक

0 Comments