Ticker

6/recent/ticker-posts

सम्पूर्ण भारत का 27 मई 2021 का मौसम पूर्वानुमान-स्काइमेट



-भीषण चक्रवात यास कमजोर होकर ओडिशा के अंदरूनी हिस्सों पर दीप डिप्रेशन में बदल जाएगा। और आगे झारखंड पर एक डिप्रेशन के रूप में कमजोर पड़ जाएगा।

-गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें जारी रहने की संभावना है।

-उत्तर पूर्व भारत, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 24 घंटों के बाद, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

-सिक्किम उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण कर्नाटक, लक्षद्वीप, तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

-दक्षिण राजस्थान के विदर्भ मराठवाड़ा और कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments