Ticker

6/recent/ticker-posts

अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम पूर्वानुमान इन क्षेत्रों में होगी तेज बारिश



Mp mandi bhavअगले 24 घंटों के दौरान, लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और कोंकण और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।


असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।


पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और पश्चिमी हिमालय राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।


केरल, कर्नाटक, दक्षिण महाराष्ट्र तट और लक्षद्वीप क्षेत्र में समुद्र की लहरें काफी ऊंची उठेंगे तथा तेज हवाएं चलती रहेंगी।

Reactions

Post a Comment

0 Comments