1 जून से शुरु होगी मंडी, क्षेत्र के किसानों को ही उपज बेचने के लिए मंडी प्रशासन ने ग्रामवार बनाया रोस्टर
Mp mandi bhav @ पिपलिया कृषि उपज मंडी में 1 जून से नीलामी कार्य शुरु हो जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीमित मात्रा में क्रय-विक्रय होगा। नीलामी कार्य में प्राथमिकता मण्डी क्षेत्र के किसानों को दी जाएगी। इसके लिए रोस्टर भी बनाया है, रोस्टर में अंकित दिनांक पर संबंधित ग्राम के किसान अपनी अपज मूल मंडी पिपलिया या उपमंडी नारायणगढ़, मल्हारगढ़ में विक्रय कर सकेंगे। मंडी सचिव आत्माराम विजयवर्गीय ने बताया रोस्टर के अनुसार 1 जून को मनासा खुर्द, काचरियादेव, पामाखेड़ा, थड़ोद, उजागरिया, बरखेड़ऋा देव, लसुड़िया कदमाला, बोतलगंज, चंगेरी, चंदवासा। 2 जून को मुण्डली, मोल्याखेड़ी, सोतलगंज, खेरखेड़ा, ढिकनिया, चावली, बाबूखेड़ा, पहेड़ा, बेलारा, हरिपुरा। 3 जून केा अरनियादेव, पिपलिया विशनिया, कचनारा, बोरखेड़ी, देवरी, मिण्डलाखेड़ा, पलेवना, मुन्दड़ी। 4 जून को अनुपपुरा, झार्ड़ा, हरमाला, चन्दनखेड़ा, डोडियामीना, अरनिया मीणा, जान्याखेड़ी, बण्ड पिपलिया, सोम्या, हरसोल। 5 व 6 जून को अवकाश रहेगा। 7 जून को नारायणगढ़, छोटी गुड़भेली, आपूखेड़ी, बरुजना, बरखेड़ा वीरपुरिया, सिंदपन, हनुमंतिया, बोरखेड़ी, भांगी पिपलिया, कामलिया। 8 जून को लिम्बावास, रिंछा, बादरी, लसुड़िया राठौर, तुरकिया, चोथखेड़ी, दोरवाड़ा, चीताखेड़ी, आक्यापालरा, बादपुर, बांसखेड़ी। 9 जून को बूढ़ा, जलोदिया, मुन्देड़ी, संूठोद, आकली, आवना काचरिया, पीर गुराड़िया, ईरली। 10 जून को मल्हारगढ़, चन्द्रपुरा, खेजड़ी, फतेहपुर, कित्तुखेड़ी, गोपालपुरा, तुमड़ी, अड़मालिया, लोढ़ाखेड़ा। 11 जून को सेलावरी, जोगनी, कुम्हारी, भैंसाखेड़ा, काचरिया नो, पिपलिया सोलंकी, आंत्रीखुर्द, आबाखेड़ी, बरखेड़ापंथ, खात्याखेड़ी। 12 व 13 जून को अवकाश। 14 जून को खोखरा, नेनोरा, रुपी, खेड़ा कालियाखेड़ी, काल्याखेड़ीकला, हिंगोरिया छोटा, खड़पालिया, भीलखेड़ी, मंशाखेड़ी। 15 जून को चिल्लोद पिपलिया, काल्याखेड़ी गुजरान, मंुजाखेड़ी, टकरावद, गर्रावद, अमरपुरा, जेतपुरा, सोनी, कनघट्टी के किसान अपनी उपज बेच सकते है।

0 Comments