Ticker

6/recent/ticker-posts

नीमच मंडी भाव


नीमच 

शहर की कृषि उपज मंडी में मंगलवार को लहसुन की बंपर आवक हुई। इससे पूरा मंडी परिसर लहसुन के कट्टों से भर गया। किसानों को लहसुन के भाव कम मिले हैं, साथ ही आवक अधिक होने से किसानों को भी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। जिले में कोरोना के आंकड़े बढ़ने से लाकडाउन का डर सताने लगा है। इस कारण ही मंडी में भी लहसुन की आवक के साथ अन्य उपज की आवक भी बढ़ गई। बावजूद मंडी में कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है।


शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थिति कृषि उपज मंडी में मंगलवार को लहसुन की बंपर आवक हुई। मंडी में लहसुन की 13 हजार 500 बोरी से अधिक की आवक हुई। मंडी में कुल 31 हजार 616 बोरी की आवक हुई है। इसमें सबसे अधिक लहसुन 13 हजार 500, सोयाबीन सात हजार 96, गेहूं पांच हजार 500 बोरी की आवक रही। इसके अलावा अन्य उपज की आवक भी तेज रही। इससे मंडी के अंदर भी वाहनों की कतारें लग गई। सोयाबीन व गेहूं की अधिक आवक होने से धान मंडी परिसर में सोयाबीन व गेहूं के ढेर लग गए। आवक अधिक होने से शाम पांच बजे के बाद भी उपज की नीलामी चलती रही है।

उपज आवक भाव


लहसुन 13500 2500 से 13900


सोयाबीन 7096 5200 से 6521


गेहूं 5500 1650 से 2245


मक्का 301 1280 से 1366


मैथी 480 4775 से 7380


धनिया 125 4300 से 7900


इसबगोल 200 7911 से 10340

Reactions

Post a Comment

0 Comments