कृषि उपज मंडी दलोदा में सौदा पत्रक के माध्यम से कृषकों की उपज के विक्रय की व्यवस्था
दलौदा-कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए म प्र शासन के निर्देशानुसार मंडी बोर्ड भोपाल के द्वारा कृषि उपज मंडी समिति दलोदा में कृषि उपजों के विपणन हेतु सौदा पत्रक के माध्यम से कृषकों की उपज के विक्रय की व्यवस्था की गई है । यदि कोई कृषक अपनी कृषि उपज आपसी सहमति से अनुज्ञप्ति धारी व्यापारी को विक्रय करना चाहता है तो कृषक को मंडी प्रांगण में आने की आवश्यकता नहीं होकर सौदा पत्र जारी किया जाएगा । सौदा पत्रक ऑनलाइन जारी होगा, जिसका सत्यापन मंडी के द्वारा किया जाएगा एवं कृषक की कृषि उपज प्रांगण में या व्यापारी के गोदाम पर सीधे तौल की जाएगी । कृषकों की कृषि उपज विक्रय एवं तौल के तुरंत पश्चात नगद भुगतान प्राप्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है एवं किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर मंडी प्रशासन को अवगत कराएं । किसी भी प्रकार की भुगतान की शिकायत सीधे कार्यालय में करें । कृषक उपज का भुगतान बाकी नही रखें, भुगतान नगद नही होने की स्थिति में तुरंत मंडी कार्यालय में मोबाइल नंबर 8989767638 पर शिकायत दर्ज कराएं । 24 घंटे के पश्चात कोई भी शिकायत दर्ज नही की जाएगी ।
-हीरालाल मालवीय
प्रभारी, प्रांगण दलौदा
कृषि उपज मंडी समिति दलौदा जिला मंदसौर

0 Comments