बाजार विश्लेषण मसूर-ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं
मसूर
प्रति क्विंटल की तेजी के बाद 60/65 रुपए घटकर
मसूर देसी यहां बिल्टी में6300/6310 रुपए प्रति
किटल रह गई। कनाडा की मसूर 6200 रुपए पर
सुस्त है। गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 37-
38 प्रतिशत आवक में कमी दिसावरी विशेषज्ञ बता
रहे हैं। इधर यूपी में भी छिटपुट आवक शुरू हो गई।
है। यूपी का तापमान 35 डिग्री पर पहुंच शुक्र शनि में
कम रहा। इन परिस्थितियों में उत्पादन में भारी कमी
रहने की संभावना दिखाई दे रही है।
*उड़द-यहां से बढ़ने की गुंजाइश बनी*
फिलहाल दाल
की बिक्री कमजोर होने से मिलों की मांग सुस्त बनी
हुई है। जिससे 75 रुपए घटकर एसक्यू के भाव 8050|
रुपए तथा एफ ए क्यू के भाव 7400 रुपए प्रति
किंटल रह गए हैं। वर्तमान भाव में कोई रिस्क नहीं|
दिखाई दे रहा है। अगले महीने से बाजार एकतरफा
तेज होने वाला है, क्योंकि निकट भविष्य में कोई
माल आने वाला नहीं है, वहीं घरेलू फसलें निपट गई
है तथा आगे चलकर उड़द एसक्यू 9000 रुपए को
पार कर जाएगी।
*मूंग-फसल निकट आने परऔरतेज*
राजस्थान की
मंडियों से मूंग की आवक केवल 10-15 फीसदी रह
गई है जिसके चलते चालू सप्ताह में 300 रुपए प्रति
किंटल की तेजी आ गई है। नई फसल आने में अभी
लंबा समय बाकी है गर्मी बढ़ने से मूंग की फसल भी
प्रभावित होगी इन परिस्थितियों में नया माल आने
तक इसमें मंदिर की बिल्कुल गुंजाइश नहीं है।गर्मी
बढ़ने से मूंग की दाल की बिक्री सुधरने लगी है, लेकिन
इस पर भी मार्च क्लोजिंग का प्रभाव अभी अगले 15|
दिनों तक रहेगा। मूंग का स्टाक धीरे-धीरे चौतरफा
घटता जा रहा है तथा उत्पादक मंडियों में आवक पूरी
तरह समाप्ति की ओर है।
*तुवर- वर्तमान समय खरीद करने का*
दिसंबर-जनवरी |
में आई हुई महाराष्ट्र, कर्नाटक की फसल में निराशा
को देखकर लेमन तुवर के आयात सौदे कारोबारी
करने लगे हैं। फिलहाल बाजारों में रुपए की तंगी होने
से स्टाक का व्यापार कम हो गया है, लेकिन यह भी
ध्यान देना है कि किसी भी दाल मिल में स्टॉक नहीं है।
म्यांमार की स्थिति को देखते हुए लोडिंग में भी आगे
चलकर और दिक्कतें होंगी इन परिस्थितियों को देखते
हुए तुवर के व्यापार में भी कोई मंदा नहीं लग रहा है|
तथा वर्तमान भाव के 6850/6900 रुपए प्रति किंटल
की दर लाभ दे जाएगी।

0 Comments