Ticker

6/recent/ticker-posts

दैनिक अनाज व दाल-दलहन बाजार समीक्षा..

 दैनिक अनाज व दाल-दलहन बाजार समीक्षा..



चना..मुनाफावसूली बिकवाली से कीमतें स्थिर..तुवर..मिलों की माँग बढ़ने से तेज़ी..उड़द..कमज़ोर लिवाली से दबाव..


दलहनों में बीते दिनों के दौरान दर्ज की गई तेजी के बाद मुनाफावसूली बिकवाली आने एवं नये वित्तीय वर्ष का पहला दिन रहने से बाजारों में कारोबारी सन्नाटा के बीच चने एवं उड़द में स्थिरता देखी गयी। 


वित्तीय वर्ष का पहना दिन रहने एवं बैंक बंद होने के चलते दलहन बाजार में व्यापार कमजोर रहा। 

दाल मिलों की मांग सीमित रहने के चलते दिल्ली दाल-दलहन बाजार में *चने* की कीमतें स्थिर सुनी गयी। लॉरेंस रोड पर राजस्थानी चने की कीमतें घटकर 5025/5050 रूपए एवं मध्य प्रदेश लाईन के माल का व्यापार 5000/5025 रूपए प्रति क्विंटल पर सुना गया, जबकि कानपुर में चने की कीमतें 5125/5150 रूपए प्रति क्विंटल बोली गयी।

दाल मिलों की मांग बढ़ने के चलते दिल्ली दाल-दलहन बाजार में तुवर की कीमतें 50 रूपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ बोली गयी। लैमन *तुवर* की कीमतें 6775/6800 रूपए एवं महाराष्ट्र लाईन के माल का व्यापार 7075/7100 रूपए प्रति क्विंटल पे सुना गया, जबकि कानपुर में तुवर की कीमतें 6725/6750 रूपए प्रति क्विंटल सुनी गयी। *मुंबई बाजार* में लैमन तुवर की कीमतें 6425/6450 रूपए प्रति क्विंटल पर सुनी गयी।

दाल मिलों की मांग सीमित रहने के चलते दिल्ली दाल-दलहन बाजार में उड़दकी कीमतें स्थिर रही। उड़द एफएक्यू की कीमतें 7525/7550 रूपए एवं एसक्यू की कीमतें 8225/8250 रूपए प्रति क्विंटल पर सुनी गयी, जबकि चैन्नई बाजार में उड़द एफएक्यू की कीमतें 7225/7250 रूपए एवं एसक्यू की कीमतें 7925/7950 रूपए प्रति क्विंटल पर सुनी गयी। 

मुंबई बाजार

में नये उड़द एफएक्यू की कीमतें 7225/7250 रूपए एवं पुराने माल का व्यापार 7125/7150 रूपए प्रति क्विंटल पर सुना गया।

दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर रहने के चलते कनाडा *

मसूर

 की कीमतें मुंबई, कोलकाता, हजीरा, मुंद्रा और कांडला बंदरगाह पर तथा ऑस्ट्रेलियाई मसूर की कीमतें मुंबई एवं कोलकाता के बाजारों में स्थिर सुनी गयी। इसके अलावा मसूर दाल में थोक के साथ ही खुदरा में सीमित मांग बनी रहने के चलते कीमतें 7000/7100 रूपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रही।

 

अनाज बाजार में नये *गेहूं* की आवक उत्तर प्रदेश, हरियाणा व राजस्थान की सीमावर्ती मंडियों से प्रारम्भ हो गयी है, दूसरी ओर, लॉरेंस रोड पर उत्तर प्रदेश लाइन का व्यापार 1890/1895 रूपए सुना गया।

Reactions

Post a Comment

0 Comments