सोया डीओसी 70 हजार रुपए की रिकॉर्ड तेजी की ओर
सोयाबीन का उत्पादन कम होने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डीओसी की भारी कमी होने से लगातार निर्यात मांग बनी हुई है, जिससे अब तक तेजी
के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। तथा अभी तेजी के कुछ भी भाव बनसकते हैं।
बीते सीजन में सोयाबीन का उत्पादन सितंबर के पूर्व अनुमान से काफी कम रहा, क्योंकि खड़ी फसल की तुलना में सोयाबीन का उतारा एमपी, महाराष्ट्र,
राजस्थान तीनों ही राज्यों में काफी कम बैठा था।
दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में खाद्य तेलों के ऊंचे भाव होने से सोयाबीन की मिलिंग गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 44 फीसदी बढ़ गई, इन
परिस्थितियों में सोयाबीन की शॉर्टेज बन गई है वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोया डी ओ सी के भाव लगभग दोगुने हो जाने से भारतीय सोया डिओसी की
निर्यात माग लगातार चल रही है।
राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के प्लांटों में गत वर्ष जो सोया डिओसी इन दिनों 33 34 हजार रुपए प्रति मीट्रिक टन बिक रही थी उसके भाव वर्तमान में
65200/66000 रुपए प्रति मीट्रिक टन के उच्च स्तर पर जा पहुंचे हैं
सीजन से अब तक सोयाबीन के भाव प्लाट पहुंच में 100 प्रतिशत महंगे हो गए। जो सोयाबीन 3700/3800 रुपए मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र के सॉल्वेंट प्लांट पहुंच में बिकी थी, उनके भाव 7100/7200 रुपए प्रति किंटल ऊपर में बन गए हैं।
सोया डीओसी भी अक्टूबर- नवंबर में 30000/31000 रुपए एक्स प्लांट कोटा बिकने के बाद वर्तमान में 65500/66000 रुपए प्रति मीट्रिक टन बिक गई है। ✿ हम मानते हैं कि नई फसल ने में अभी पूरा 5 महीने का समय बाकी है, जिससे सोयाबीन एवं इसकी डीओसी की मांग अभी रहेगी, इन सबके बावजूद अब निर्यातक ऊंचे भाव का शिपमेंट के लिए माल कम खरीद रहे हैं, लेकिन निर्यात सौदे अभी खड़े हैं जिससे बाजार 70000 रुपए प्रति मीट्रिक टन को पार करजाना कोई बड़ी बात नहीं है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अभी भी हाजिर तथा वायदा बाजार तेज चल रहे हैं तथा सीपीओ, सोया, सनफ्लावर सभी विदेशी तेलों के आयात काफी महंगे पड़रहेहैं, इन सबके बावजूद डीओसी के साथ-साथ खाद्य तेलों को बेचना चाहिए।

0 Comments