Ticker

6/recent/ticker-posts

कृषि उपज मंडी में 52 हजार बोरी से अधिक की आवक नीमच मण्डी अपडेट




कृषि उपज मंडी में 52 हजार बोरी से अधिक की आवक

नीमच 

जिले में 10 दिन के कोरोना कर्फ्यू की घोषणा के पूर्व शुक्रवार को मंडी में उपज की बंपर आवक हुई। इससे मंडी गेट स्टेशन रोड पर ही वाहनों की लंबी लाइने लग गई। प्रशासन ने एक दिन पूर्व ही कोरोना कर्फ्यू के संकेत दे दिए थे। मंडी में आवक अधिक होने से कोरोना नियमों का जमकर उल्लंघन हुआ। इस दौराना मंडी में लोगों कोरोना संक्रमण से बेखबर नजर आए। वही मंडी व्यापारी संघ के आव्हान पर मंडी में 21 अप्रैल तक के लिए अवकाश की घोषणा कर दी गई है।


शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थिति कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को उपज की बंपर आवक हुई। मंडी में करीब 52 हजार 747 बोरी से अधिक की आवक हुई। इसमें सर्वाधिक सोयाबीन की 18 हजार 618, लहसुन 12 हजार 750, गेहूं नौ हजार 185 बोरी की आवक रही। इसके अलावा अन्य उपज की आवक भी तेज रही। इससे मंडी के अंदर व बाहर भी वाहनों की कतारें लग गई। सोयाबीन व गेहूं की अधिक आवक होने से धान मंडी परिसर में सोयाबीन व गेहूं के ढेर लग गए। आवक अधिक होने से शाम पांच बजे के बाद भी उपज की नीलामी चलती रही है।

मंडी में आवक व भाव


उपज- आवक भाव


लहसुन- 12750 2100 से 14050


सोयाबीन- 18618 5000 से 7440


गेहूं- 9185 1620 से 2400


अलसी- 1153 6500 से 7850


मैथी- 1289 5701 से 6701


धनिया- 455 5711 से 8301


इसबगोल- 312 8000 से 10200

Reactions

Post a Comment

0 Comments